Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सड़क हादसा: तेज रफ़्तार एक ट्रक -ट्रॉला इनोवा गाडी पर पलटी, गाडी में बैठे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: बीती रात बिलासपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण सड़क हादसा रात लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर घटित हुई हैं। मरने वालों में एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं , और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ़्तार से आ रही सिधवाली कट के नजदीक दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे (मक्के की बोरियों से भरा) एक ट्राला हाइवे का डिवाईडर क्रॉस कर के जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही इनोवा गाड़ी के ऊपर पलट गया।, इस कारण से इनोवा गाडी में बैठे करीब 6 लोग दब गए, इनमें से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई,इसमें एक महिला भी शामिल हैं। इस हादसे में दो लोगों की घायल होने की खबर हैं, जिन्हें इलाज कराने के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ,मरने वाले चारों लोगों की उम्र 22 से 25 साल के बीच की हैं , और मरने वाले चारों लोग आईआईटी पास थे। और नोएडा में नौकरी करते थे , ये सभी लोग उदयपुर से नोएडा जा रहे थे। इनकी पहचान दीपक , आदर्श कुमार, मुस्कान व कुमार पुजीत के रूप में हुई हैं ।

बिलासपुर थाने की पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

Related posts

फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, संचालक सहित चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

आयशर कंटेनर पर लदे 1200 देशी शराब के पेटियों को बरामद कर पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे गुरूग्राम में 21 मई को होने वाले राहगीरी इवेंट में मुख्य अतिथि : पंकज नैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x