Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा के डीजीपी पी के अग्रवाल ने दिखाई ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पंचकूला: आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर में तिरंगा फहराने की मुहिम को लेकर हरियाणा पुलिस द्वारा पंचकूला में आज एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से हरियाणा पुलिस के जवानों ने शहर भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
                 
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष हमारा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिसके उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके  माध्यम से प्रत्येक भारतवासी को देश के प्रति अधिक प्रेम की भावना व तिरंगे के सम्मान बारे अवगत करवाया जा रहा है।
                 
उन्होंने सभी से तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा पुलिस प्रदेशभर में लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में भी बाइक रैली आयोजित की जा रही है। डीजीपी ने आह्वान करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के शुभ अवसर पर शुरू की गई इस मुहिम को यहां तक ही सीमित न रखते हुए इस गौरवमयी उत्सव को आगे भी जारी रखें। बाइक रैली पुलिस मुख्यालय से रवाना होते हुए गीता चौक , सेक्टर 10, 4, सेक्टर 3/21, सेक्टर 20 लाइट प्वाइंट से गुजरते हुए सेक्टर 20 में सनसिटी परिक्रमा पर संपन्न हुई।
                  
इससे पूर्व पंचकूला के पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने डीजीपी हरियाणा का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग अहम योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में आज यहां बाइक रैली आयोजित की गई है। इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सुरेन्द्र पाल सिंह, एआईजी पुलिस हेडक्वार्टर कमलदीप गोयल, एसीपी पंचकूला ममता सौदा सहित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व एनजीओ के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के अधिकारी व एनडीआरएफ के जवान भी मौजूद थे। 

                  
उल्लेखनीय है कि हरियाणा पुलिस द्वारा समस्त प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस के जवान कहीं बाइक रैली, साइकिल रैली तो कहीं देश प्रेम के नारों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा कर नागरिकों को तिरंगा फहराने का संदेश दे रहे हैं। 

हरियाणा पुलिस बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से भी ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश पहुंचा रही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंटस पर अन्य फोटो की जगह पर तिरंगा लगाकर लोगों को राष्ट्र ध्वज के प्रति अधिक प्रेम का संदेश दे रही है।

Related posts

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में स्टिल्ट प्लस 4 मंज़िला की अनुमति के मामले पर बोले नीरज शर्मा।

Ajit Sinha

गुरूग्राम अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर किया गया – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

महिला सुपरवाइजर 2000 व हरियाणा शुगर मिल्स के मुख्य रसायनविद 2,50,000/- रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x