Athrav – Online News Portal
हरियाणा

आजादी का अमृत महोत्सवः डीसीपी पंचकूला नें साइकिल रैली के माध्यम से आमजन को दिया सन्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह ने आज, “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती ममता सौदा के संचालन में कार्यालय पुलिस उपायुक्त से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान“ के तहत साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया । इस साइकिल रैली का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह नें पुलिस कर्मचारियों तथा अन्य आमजन के लोगो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

यह साइकिल रैली कार्यालय पुलिस उपायुक्त से वेला विस्टा, स्टेडियम सेक्टर -3, डम्पिंग चौक, आईटीपार्क से माजरी चौक होते हुए करीब 10 किलोमीटर का सफर करते हुए वापिस कार्यालय पुलिस उपायुक्त पहुंची ।इस मौके पर पुलिस उपायुक्त नें साइकिल रैली का शुभारंभ करते हुए सन्देश दिया कि हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान देश के कोने कोने में सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है और इस साइकिल रैली का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद करना है ।

*शहर में साइकिल निकाली तिरंगा यात्रा से दिया सन्देश* :-  

इस यात्रा के माध्यम से पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र पाल सिंह नें आमजन को जागरूक किया कि हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत घरों पर 13 से 15 अगस्त सभी व्यक्ति अपने -2 घरों पर झंडा लगाएं और अपने आस-पास के सभी लोगो को झण्डा लगाने हेतु प्रेरित करें ।–इसके साथ ही मौजूद एसीपी श्रीमती ममता सौदा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कि हर एक घर पर आन बान शान से तिरंगा झंडा लहरे और झंडे को सलामी दी जाए ।

ताकि दुनिया भर में हमारे देश का नाम रोशन हो । इसके साथ पुलिस चौकी रामगढ इंचार्ज राजबीर सिहं द्वारा भी रामगढ़ में पैदल जागरूकता रैली का आयोजन करके आमजन के लोगों को दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने हेतु और अपने -2 घरों में झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।इस रैली में एसीपी विजय कुमार नैहरा, एसीपी राजकुमार कौशिक, एसीपी  सुरेन्द्र कुमार यादव, तथा जिला न्यायवादी  मनबीर राठी, बार एसोसिएशन  सिद्धार्थ तथा स्कूल के बच्चे , अन्य विभाग के कर्मचारी , पुलिस कर्मचारी तथा अन्य आमजन के लोग मौजूद रहें ।

Related posts

भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी का हब बना दिया – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का औचक निरीक्षण ,गैर- हाजिर मिले पांच कर्मचारी, सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x