Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

सीएम मनोहर ने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर तिरंगा झंडा भेज कर दी शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज पुलिस आयुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भेजे गए तिरंगा झंडे व शुभकामना संदेश को फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र यादव ने पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा को भेट किया है। मुख्यमंत्री के द्वारा पुलिस कमिश्नर को आजादी के अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को फरीदाबाद में सफल बनाने के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश पत्र में कहां की ‘राष्ट्र ध्वज ‘तिरंगा’ हमारी स्वतंत्रता और सार्वभौमिकता का प्रतीक है। वह देश की शान,गौरव और अभिमान है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक पलों को स्मरणीय बनाए रखने के लिए आपको राष्ट्र ध्वज ‘तिरंगा’ सप्रेम भेंट किया जा रहा है।

यह आपको हर क्षण देश भक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। मुझे विश्वास है कि जब कभी भी कर्तव्य पथ पर हर कदम यह आपका पथ-प्रदर्शन भी करेगा। आपको आजादी के अमृत महोत्सव की पुनः सुभकामनाएं।

साथ ही पुलिस आयुक्त ने उपायुक्त जितेन्द्र यादव को भी मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया तिरंगा और शुभकामना संदेश पत्र भेंट किया इसके अलावा उनके स्थानांतरण होने पर उनको मेमेंटो भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने हरियाणा डिजिटल मीडिया विज्ञापन नीति, 2023 के लिए सीएम मनोहर का जताया आभार

Ajit Sinha

स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि विभाग और क्राइम ब्रांच -56 की संयुक्त टीम ने रेमडेसिविर की कालाबाज़ारी करते 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x