Athrav – Online News Portal
हरियाणा

कांग्रेसी तिरंगे पर कर रहे हैं राजनीति: ॐ प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
करनाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हजारों बलिदानियों को भुला देने वाली कांग्रेस अब तिरंगे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए सभी बलिदानियों का नाम देश के सामने रखने के लिए कृतसंकल्प है। ओम प्रकाश धनखड़ शुक्रवार को करनाल के कल्पना चावला सभागार में पार्टी के प्रकोष्ठों और विभागों की बैठक में बोल रहे थे। कार्यक्रम में करनाल के सांसद संजय भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता की उपस्थिति रही। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस का पापी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस तिरंगे का वर्षों से अपमान करती आ रही है।

उन्होंने बताया कि आजादी  से पहले 30 दिसंबर 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने पापपूर्ण व्यवहार करते हुए यहां तिरंगा फहराने पर रोक (डी-सेरोमोनियल) लगा दी थी। जिसके कारण वहां वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया जा सका था। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तिरंगे के सम्मान के साथ नींव का पत्थर बन चुके सभी बलिदानियों के नामों को उजागर कर घर-घर तक पहुंचाने में कामयाब हो रही है। कांग्रेस पर बरसते हुए ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार हमेशा तिरंगे के प्रति निरादर भरा रहा।

इण्डिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया का स्लोगन कांग्रेसियों ने दिया। जब कांग्रेस का शासन था तो अधिकांश संस्थानों का नाम इंदिरा, राजीव आदि गांधी नेहरू परिवार के नाम पर रखे गए या फिर देश की संस्कृति के विपरित सांताक्रुज, डम-डम एयरपोर्ट जैसे नाम रखे गए।  लेकिन अब सांताक्रुज एयरपोर्ट का नाम शिवाजी महाराज के नाम से है। कोलकाता के एयरपोर्ट को सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट बनाया।
src=”http://atharvnews.com/wp-content/uploads/2022/08/uma-add-300×300.jpg” alt=”” width=”300″ height=”300″ class=”alignnone size-medium wp-image-60350″ />
रायपुर के एयरपोर्ट का नाम विवेकानंद एयरपोर्ट हो गया। नागपुर के एयरपोर्ट बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एयरपोर्ट हो गया। लखनऊ एयरपोर्ट आज चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट है। जिन लोगों ने देश के लिए कुछ किया उनके नाम आज देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

पहले भारत को कांग्रेसियों ने केवल अपनी बपोती समझ लिया था, लेकिन आज भारत हर भारतीय का है। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देशभर में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए  जा रहे हैं। तिरंगा हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम को महोत्सव की तरह मनाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान तथा पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा।

Related posts

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मोस्टवॉन्टेड अपराधी अतुल को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए  का ईनाम किया घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को आईआईटी दिल्ली से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक पुलिस चौकी है जहां गर्मियों में पुलिसकर्मियों के पसीने और बारिश में छत से पानी टपकते हैं, कमरे जर्जर हैं, और बहुत कुछ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x