Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो पत्नियों की वजह से उतपन्न हुई गृह क्लेश के कारण एक शख्स ने अपने ढेड़ माह की बच्चे की हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की राजीव नगर के किराए के मकान में रहने वाले एक शख्स ने अपने जुड़वाँ दो बच्चों में से एक ढेड़ माह के मासूम बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपित पिता इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल फरार हो गया। इस वारदात की सूचना मिलते ही ओल्ड फरीदाबाद की पुलिस की टीम के साथ ,पुलिस के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचे, और जांच करने के बाद बच्चे के शव को अपने के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद की राजीव नगर में किराए के मकान में रहने वाले सुंदर के दो जुड़वा बच्चा हैं जोकि ढेड़ महीने का हैं। इनमें से एक मासूम बच्चे की उसके पिता सुंदर ने गला घोंट कर हत्या कर दी ,और आरोपित पिता घटना स्थल से फरार हो गया , इस सूचना के बाद डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, एसीपी क्राइम ,एसीपी ओल्ड और थाना प्रबंधक ओल्ड दिनेश द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । और डेढ़ माह के बच्चे नवीस की लाश को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी अस्पताल भिजवा गया है ।

सीन ऑफ क्राइम टीम एवं क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। डेढ़ माह के जुड़वा बच्चे थे जिसमें से एक बच्चे को पिता सुंदर ने गला दबा कर मार दिया। पिता पीछे से झाड़सेतली का रहने वाला है जो किसी कंपनी में लेबर वर्क करता है करीब डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

पत्नी द्वारा आरोपित पति डेढ़ माह के बच्चे के हत्यारे के खिलाफ शिकायत दी जा रही है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा । कानूनी प्रक्रिया जारी है जल्द आरोपित को अरेस्ट किया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि आरोपित सुंदर पहली पत्नी के रहते हुए झूठ बोल कर दूसरी शादी की थी, इसका पता चलने के बाद रोजाना पत्नी -पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था , इसी के चलते गुस्से में सुंदर ने आज एक बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी।

Related posts

चंडीगढ़: बिजली विभाग में 169 अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

शराब ठेके के मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट, स्कॉर्पियों सहित अपहरण, लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

सेक्टर -49 के एक मकान में एक ही परिवार के 4 लोगों की तेजधार हथियार से हत्या,दरवाजे अंदर से बंद मिले हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x