Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

शिशु गृह पंचकूला की नन्ही परी को मिला नया आशियाना-रंजीता मेहता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: एक नन्ही परी, जिसे अपनों ने बेगाना कर दिया, लेकिन उन्हें आसरा दिया हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह पंचकूला ने, जहां इस नन्हीं बच्ची का लालन पालन हुआ। अब इस नन्ही परी को अपना नया परिवार मिला है। जहां पर उसे अपने परिवार के रूप में वे सब खुशियां मिलेंगी, जो खुशियां परिवार न होने पर कोई भी महसूस करती। गुरुग्राम की एक समृद्ध दंपति अपने परिवार में इस नन्ही परी को पाकर बेहद भावुक नजर आई और उन्होंने कहा कि वह नन्ही परी को उड़ने को खुला आसमान देंगे, ताकि वे जिंदगी में जो मुकाम पाना चाहे, वह उसे मिले और उनके सपनों को पूरा करने का कार्य करे।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशुगृह पंचकूला में आयोजित अडॉप्शन सेरेमनी कार्यक्रम में हरियाणा हयूमन राइटस कमिश्नर के सदस्य दीप भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बच्ची को उनके नए परिवार को सौंप, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता और पूरे स्टाफ को नेक कार्य करने के लिए सराहा।

मानद महासचिव रंजीता मेहता ने कहा कि नन्ही परी को नया परिवार मिला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह नए परिवार को खुशहाली से भर देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशु गृह में उन सभी बेआसरा बच्चों का लालन-पालन परिवार के रूप में किया जाता है। जिन्हें अपनों ने बेगाना कर दिया। अडॉप्शन की लंबी प्रक्रिया के बाद उन बच्चों को नया परिवार मिलता है। रंजीता मेहता ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित अडॉप्शन एजेंसी कारा के तहत सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और उस प्रक्रिया उपरांत ही किसी भी बच्चे को अडॉप्शन में दिया जाता है। इस अवसर पर अधिकारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

दिल्ली -जयपुर हाइवे पर निजी कंपनी की बस और कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर, बस में लगी आग, ड्राइवर की जलने से मौत

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 29 जनवरी को गोहाना में लोकसभा स्तरीय रैली

Ajit Sinha

72 घंटे में सुलझी ‘शाहबाद मर्डर मिस्ट्री’, मोहाली तक जुड़े तार,सोनीपत में शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x