Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

देश के नामी न्यूज़ चैनलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो न्यूज़ रिपोर्टर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: देश के नामी न्यूज़ चैनलों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो न्यूज़ रिपोर्टर को पूर्वी दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपितों के दिलशाद गार्डन निवासी विशाल और दिल्ली से सटे साहिबाबाद निवासी अरबाज़ खान है .पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के मंडावली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे न्यूज़ चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार की ठगी की गई है, ठगों ने नौकरी दिलाने के लिए कमीशन के तौर पर उससे 60 हजार रुपये ठगा है. युवती की शिकायत पर पूर्वी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान उस बैंक अकाउंट के पीटीएल को खंगाला गया जिस पर महिला ने पैसे ट्रांसफर किए थे. तकनीकी निगरानी की गई, बैंक खाते का विवरण प्राप्त किया गया और लेनदेन आईपी की भी पहचान की गई, जिसमें पता चला कि आरोपित दिलशाद गार्डन इलाके के है जिसके बाद टेक्निकल सर्विस के आधार पर दिलशाद गार्डन इलाके से विशाल और अरबाज़ को गिरफ्तार कर लिया गया .पूछताछ में पता चला कि विशाल और अरबाज निजी न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर के तौर पर काम कर रहा था.

साथ ही प्लेसमेंट एजेंट का भी काम करता था .पूछताछ में आरोपित  ने बताया कि जॉब पोर्टल पर न्यूज़ चैनल में काम ढूंढ रहे लोगों का डेटा लेकर उन्हें कॉल कर अपने जाल में फसाता और  न्यूज़ चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर कमीशन के तौर  पर 5000 से 70 हजार रुपये तक ठग लिया करता था .बहरहाल पुलिस आरोपितों  से पूछताछ कर यह पता लगा रही है किन लोगों ने अब तक कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है। 

Related posts

फरीदाबाद: अरावली के जंगल में एक नीले रंग की बैग में मिले इंसानी धड़, आदमी की हैं , या महिला की, ये अभी पता नहीं।

Ajit Sinha

नई दिल्ली:आज भारतीय जनता पार्टी के हो गए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

बीती रात भारतीय वायु सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” आतंकी लश्कर के ठिकाने पर हवाई हमला किया, लगभग 90 आतंकी के मारे जाने की खबर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x