Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ढोल वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बदले पीट -पीट कर हत्या करने के मुख्य आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ढोल बजाने वाले अर्जुन को दिहाड़ी के 350 रूपए देने के बजाए उसे बेहरमी से पीट – पीट कर हत्या कर आगरा नहर में फेंकने के मुख्य आरोपित को क्राइम ब्रांच- 65 की टीम ने अरेस्ट किया हैं ,अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम बदलू , निवासी शिव कालोनी , बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद हैं। ये आरोपित शादियों में बैंड बाजा बजाने का काम करता है, और मृतक अर्जुन भी आरोपित के साथ ढोल बजाता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित को सीही गांव, तिगांव रोड से अरेस्ट किया है।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि मृतक अर्जुन उसके पास दिहाड़ी के पैसे लेने के लिए आया था। जिसके साथ किसी बात को लेकर आपस में झगडा हो गया है। जिसमें आरोपित ने अपने घरवालों के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी और आगरा कैनाल के पास झाड़ियों में उसकी लाश को फेंक दिया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फरार अन्य आरोपितों को पकडने के लिए क्राइम ब्रांच टीम लगातार रेड कर रही है जल्द अन्य आरोपितों को अरेस्ट किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद का अमित त्रेहान फर्जीवाड़ा करके कंपनी व निजी बैंक खातों से करीब 85 लाख रूपए निकालने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, सडक के किनारे मिला दोनों का शव, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha

नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल की बॉडी गाजियाबाद के होटल में मिली, पुलिस कर रही है जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x