Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

सीबीएसई दसवीं कक्षा की ऑल इंडिया टॉपर अंजलि यादव को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली की दसवीं कक्षा में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में टॉपर बनी महेंद्रगढ़ जिला की बेटी अंजलि यादव से शनिवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोबाइल फोन पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिप्टी सीएम ने अंजलि से भविष्य के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहती है।

इस पर दुष्यंत चौटाला ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम ने छात्रा के परिवारजनों व स्कूल स्टाफ को भी राज्य सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दी। वार्ता के बाद अंजलि के परिवार ने कहा कि वह डिप्टी सीएम का फोन आने से बेहद खुश हैं और फोन आने से उनके परिवार का हौसला बढ़ा है। महेंद्रगढ़ के गांव सिलारपुर की बेटी अंजली यादव ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर देश में टॉप स्थान प्राप्त किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रुप डी भर्ती अगले माह तक पूरा करने की घोषणा

Ajit Sinha

सरकारी वेबसाइट हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले दो शातिर आरोपित भाइयों को बिहार से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :फोन कर अपहर्तशख्स को छोड़ने हेतु 80 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित मुठभेड़ के बाद अरेस्ट – छुड़ाया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x