Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने लिया नयें ‘भारत के निर्माण का संकल्प’

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : भारत छोड़ों आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ एवं स्वतंत्रता के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में ‘नये भारत का संकल्प‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

                                                अकादमिक मामलों के डीन प्रो. ए.जे. वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को 2022 तक नये भारत का निर्माण करने के लिए स्वच्छ भारत, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सम्प्रदायवाद एवं जातिवाद मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। इस विषय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ का कहना है कि चाहे भारत छोड़ों आंदोलन हो या फिर भारत की आजादी ये दोनों ही घटनाक्रम अपना एक अलग ऐतिहासिक महत्व रखते हैं और हमारा प्रयास है कि आजाद भारत के लोग मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के उस दौर से रूबरू हो सके।

                                                जिसके लिए 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे और इसकी शुरूआत आज ‘नये भारत का संकल्प‘ कार्यक्रम के साथ हो गई .  विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान पीठ के डीन प्रो. सतीश कुमार ने सभी का मन और कर्म से इस संकल्प को पूरा करने के लिए जुटने का आहवान किया और कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा निर्देशित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है तथा ये कार्यक्रम 30 अगस्त तक पूरे करवाये जाऐंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

महेंद्रगढ़ :गौवंश की सेवा ग्रुप के सदस्यों ने गौसेवा पर चर्चा की

Ajit Sinha

Businessman in black costume tie ones necktie

Ajit Sinha

जेएनयू में शुरू हो रही साप्ताहिक व्याख्यान सीरीज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x