Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मासूम बच्चों की आड में, महिलाओं के गर्दन पर वार, भीड़भाड़ जगहों में सोने की चेन लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 महिलाएं अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 24 पुलिस ने आज महिलाओं के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो छोटे बच्चे को गोद में लेकर दिल्ली- एनसीआर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार, मेला और शोभायात्रा में शामिल होकर महिलाओं के चैन लूटता था. दिल्ली के कल्याणपुरी की महिलाओं के इस गैंग ने नोएडा में आयोजित भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा के दौरान 2 महिलाओं के मंगलसूत्र उनके गले से साफ कर दिए थे. पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से 40 हजार रूपए कीमत के दोनों मंगलसूत्र बरामद किए हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस गैंग के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है.

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी सारिका, पायल और प्रतिमा से खुलासा हुआ है कि यह तीनों महिलाएं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में महिलाओं के गले से चेन लूटने की वारदातों को अंजाम दे देती थी. एडीसीपी नोएडा जोन-1 रणविजय सिंह ने बताया यह महिलाएं बड़ी शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम देते थी, इसके लिए वे अपने गोद में बच्चों को लेकर चलती थी, जिससे की उन पर कोई शक ना कर सके. उन्होने बताया कि नोएडा में पिछले दिनों भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई थी, इसमें इन महिलाओं ने 2 महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटा था. पुलिस ने गिरफ्तार इन महिलाओं के कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली है की कीमत 40 हजार के करीब है.

रणविजय सिंह ने बताया कि यह गैंग दिल्ली के कल्याणपुरी का है और कहीं कोई शोभायात्रा, मंदिर या फिर किसी धार्मिक स्थल का कोई आयोजन हो, ये गैंग वहाँ पहुंच जाता था कई बार ऐसे आयोजनों में शामिल होने के लिए ये महिलाएं का गैंग 100 से 200 किलोमीटर तक की दूरी, वहां पहुंच आयोजनों में शामिल हो कर वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाता. एडीसीपी नोएडा जोन ने बताया नोएडा पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और जल्दी ही इस गैंग में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जाएगा पुलिस इस बैंक का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है.

Related posts

एसयूवी कार के वायरल हो रहे वीडियो में स्टंट कर कुछ लोग पुलिस को चुनौती देते दिखे

Ajit Sinha

अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्राधिकरण की कार्रवाई की जारी, एक हजार वर्ग मीटर अतिक्रमण मुक्त कराया गया

Ajit Sinha

लूट के दौरान गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले छेनू गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x