Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए तीन पिस्तौल खरीद कर लाया था, वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दोस्त की हत्या करने के लिए तीन अवैध हथियारों को ख़रीदा था, ये तीनों लोग जब तक अपनी सोची समझी साजिश को अंजाम दे पाते, इन्हें इससे पहले ही अपराध शाखा , सिकंदरपुर, गुरुग्राम की टीम ने अलग -अलग स्थानों से धर दबोचा। ये जानकारी आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए। ये तीनों आरोपित अपराधी किस्म के हैं , इन सभी पर पहले से ही आपराधिक कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपराध शाखा सिकंदरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग- अलग जगहों से तीन युवकों को अवैध हथियारों सहित अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित के नाम *कार्तिक, अंकित पुजारा व रोहित चावला* हैं । अवैध हथियार बरामद होने पर इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए गए हैं।

पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वर्ष 2020 में इनके दोस्त रोहित उर्फ राहुल की हत्या हो गई थी। इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार भी हो गए थे। उपरोक्त तीनों युवकों ने अपने दोस्त की हत्या का बदला लेने की योजना बनाई तथा ये हथियार खरीद कर लाए। योजना को अंजाम देने से पहले ही ये गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनका पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें कार्तिक के विरुद्ध 4, अंकित के विरूद्ध 12 व मोहित चावला के विरुद्ध 1 केस दर्ज हैं। इन्हें आज अदालत के सम्मुख पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पहले महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने आज पटवारी को 24000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और सोने की चेन छीन ने के आरोपित दो दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x