Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने सेंटरों कार से देशी शराब की 50 पेटियों को किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार, विमल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (बड़खल) पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान सूरजकुंड रोड आनंद पुर के पास से  एक सेंटरों कार से देशी शराब की 50 पेटियों को बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को देशी शराब से भरी सेंटरों कार सहित सूरजकुंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया हैं जहां पुलिस इसके आगे की कार्रवाई  कर रहीं हैं ।

 क्राइम ब्रांच प्रभारी विमल कुमार की मानें तो उनकी टीम के लोग सूरजकुंड रोड, आनंदपुर के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे उस दौरान तेज गति से एक सेंटरों कार आता हुआ  पुलिस को दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा पुलिस ने  किया  तो शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए अपनी गाडी को घुमा कर भागने की कोशिश की, जब तक वह सेंटरों कार को लेकर भागने में सफल हो पाता, उससे पहलें ही पुलिस ने शराब तस्कर को कार सहित दबोच लिया। उनका कहना हैं कि  जब उसकी  कार की तलाशी ली गई तो उसमें से देशी शराब की 50 पेटियां बरामद की गई । उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी शख्स ने अपना धर्मेंद्र निवासी आनंद पुर, निकट सूरजकुंड  बताया हैं और वह  पिछलें करीब दो महीनें से देशी शराब की बोतलों की सप्लाई करने का कार्य करता हैं, यह शराब की बोतलों को पहले अपने घर पर रखता हैं और रात के वक़्त दिल्ली के संगम विहार व मदन गीर इलाके में बेचने का काम करता हैं।

Related posts

गौ- तस्करों और पुलिस और के बीच मुठभेड़ में दो घायल, चार फरार

Ajit Sinha

दिल्ली -एनसीआर में पिस्टल सप्लाई करने वाले दो सदस्यों को अरेस्ट किया हैं, 10 पिस्टल बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज कर रहा था, डॉक्टर राजबीर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x