Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” में सभी जन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे: उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार ने राज्य में 11 से 17 अगस्त 2022 तक “हर घर तिरंगा कार्यक्रम” आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों, सरकारी भवनों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पोस्ट ऑफिस, पंचायत, डिजिटल सेवाएँ केंद्र के साथ-साथ आंगनवाडी केंद्र, वृद्ध आश्रम और सरकारी स्कूल के माध्यम से भी तिरंगे वितरित करवाए। उन्होंने आह्वान किया कि जिला में प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, उद्योग व भवनों पर तिरंगा अवश्य फहराए।

उन्होंने कहा कि यह अभियान हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान को समर्पित होगा। यह हर एक देशवासी को देश निर्माण में उसके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता व जज्बे को दिखाने का एक मौका होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों सरकारी कार्यालयों इत्यादि पर झंडा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करे। इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान सम्मान का भाव उजागर करना है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त कार्यक्रम के आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किये जाने व वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के संबंध में कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला परिषद सतेन्द्र दुहन, सीटीएम नसीब कुमार, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, विमल खंडेवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: सांसद खेल महोत्सव-2025 के जिन-जिन खेलों के रिजल्ट प्राप्त हुए है, जानने के लिए आवश्य पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया हैं कि माह जनवरी के राशन का वितरण आगामी 6 फरवरी, 2021 तक कर दिया जाएगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग, सनसनीखेज खुलासा: सुरक्षा गार्ड निकला सीरियल किलर, 4 लड़कियों सहित 6 लोगों का कर चूका हैं कत्ल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x