Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा कर रहे अफ्रीकी मूल के पांच महिलाओं समेत दस विदेशी नागरिक अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली दादरी क्षेत्र स्थित ओमीक्रोन-1 सोसाइटी में रेव पार्टी कर रहे नाइजीरिया के पाँच महिलाओं और 5 पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन बीयर और 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया है. उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है.

कोतवाली में गिरफ्तारी के बाद खडे नाइजीरिया के निवासी है, जिन्हे थाना दादरी पुलिस ने गाँव मथुरापुर स्थित ओमीक्रोन-1 सोसायटी के फ्लैट- सी-51 में रेव पार्टी का आयोजन कर हंगामा करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार किया है। एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि एक सूचना पर दादरी के थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक रिहायशी मकान में पार्टी चल रही थी और मादक पदार्थ का सेवन किया जा रहा था. पूछताछ पर इन लोगों ने अवैध रूप से इस पार्टी का आयोजन करने की बात स्वीकार की है और बरामद सामान का सेवन करना स्वीकार किया गया है. वहां पर अफ्रीकी मूल नाइजीरिया के निवासी 5 महिला समेत दस नागरिकों मौके से हिरासत में लिया गया.

एडीसीपी, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यहां जब कमरों की तलाशी ली गई तो पुलिस ने मौके से 310 ग्राम गांजा व 217 कैन बीयर और 17 बोतल व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद किया है . उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है.

Related posts

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के करीबी मनीष उर्फ़ रिंकल को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते के चलते लोगों से की अपील

Ajit Sinha

कॉलेज छात्रा यौन शोषण के मामले में दूसरा आरोपी लैब असिस्टेंट को क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x