Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: आगरा कैनाल के निकट एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया हैं, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; बीती रात खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में थाना खेड़ीपुल ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा कर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौप दिया हैं।और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

एसएचओ सुभाष सिंह का कहना हैं कि एक शख्स गत रविवार की  रात 11 बजे आगरा कैनाल के निकट घायल अवस्था में एक शख्स पड़ा था। इस की सूचना किसी राहगीर ने डायल 112 पर दी थी, डायल 112 की टीम के लोग मौके पर तुरंत पहुँच गए। वहाँ तलाशी के दौरान कागजात व फोन नंबर मिले थे, उससे उसके परिजन  को सूचित करते हुए उसे इलाज के लिए तुरंत जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। इस बीच मृतक शख्स के परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंच गए थे। वहां पर डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,

परिजन जब दिल्ली उसे ले जा रहे थे तो उसकी बीच में रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद वह लोग लौट कर अपने घर प्रेम नगर झुग्गी निवास पर शव को लेकर ले आए। जांच के दौरान पुलिस को मृतक का नाम शकिल, निवासी सेक्टर-17 , प्रेम नगर झुग्गी , फरीदाबाद का पता चला। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, इससे प्रतीत होता हैं कि कोई अनजान शख्स ने शकील की बेरहमी से पिटाई की हैं जिसके कारण उसकी मौत हो गई  हैं। उनका कहना हैं कि  इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ खेड़ी पुल थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।       

Related posts

ऐतिहासिक दंगल में फ़िल्म स्टार व कांग्रेसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने की शिरकत।

Ajit Sinha

एसीबी ने आज फरीदाबाद व पलवल सहित 22 जिलों में की छापेमारी,करोड़ों की रिश्वत खोरी के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल के इशारे पर इनेलो विधायक नगेंद्र व आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पाली में बन रहे बूचड़खानों को तोडा,खामोश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x