Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नकली तम्बाकू और पान मसाला की ब्रांडेड पैकिंग करके बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दफ़ाश -3 लोग अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना धौज पुलिस की टीम ने आज गांव नेकपुर में नकली तम्बाकू , पान मसाला व चुना ब्रांडेड पैकेट में पैकिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपितों के नाम जितेंद्र उर्फ़ जीतू , राहुल और पप्पू हैं। इनके पास से पुलिस ने 13 क्विंटल नकली तम्बाकू , चुना और पान मसाला बरामद किए हैं। इनमें खुले तम्बाकू के 5 कट्टे, सफ़ेद चुने की डिब्बियां 11 कट्टे, पैकिंग करने वाली 3 मशीने , वजन करने वाली 1 मशीन ( कांटा ), कट्टे सिलने वाली मशीन, 53 कट्टों में 560 700 किलोग्राम तम्बाकू , खाली पाउच 206 किलों के 8 कट्टे , तम्बाकू 181 600 किलोग्राम व सफ़ेद चुना 465. 500 किलोग्राम बरामद किए हैं। यहां से ब्रांडेड पैकिंग करके नॉएडा में बेचने का कार्य किया करते थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरेस्ट आरोपितों के नाम  जितेंद्र उर्फ जीतू ,फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी गाजीपुर रोड , राहुल उत्तर प्रदेश के आगरा यमुना गली का और  पप्पू उत्तर प्रदेश, आगरा जिले के गांव ननोता का रहने वाला है। थाना प्रबंधक महेंद्र पाठक को अपने एक गुप्त सूचना  के आधार पर आरोपित  जितेंद्र के घर गांव नेकपुर में छापेमारी कर तंबाकू, चुना, आलोक तंबाकू पाउच और पाउच पैक करने वाली 3 मशीनों के साथ अरेस्ट किया है।

अरेस्ट आरोपितों  के खिलाफ थाना धौज में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  पिछले कुछ दिनों से  जितेंद्र उर्फ जीतू के घर में आलोक तम्बाकू के नाम से तंबाकू पुड़िया पैक कर नोएडा और फरीदाबाद में बेचने का काम कर रहे थे। आरोपित राहुल मैट्रियल लाने और बेचने का काम संभालता है। पूछताछ के बाद आरोपित  जितेंद्र उर्फ जीतू  और पप्पू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है तथा आरोपित राहुल को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: तीसरे नवरात्रे पर महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां चंद्रघंटा की भव्य पूजा, भक्तों का लगा तांता

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रेलवे अंडर पास में भरे हुए बारिश के पानी में घंटों फंसी रही ग्रीन फील्ड कालोनी की नेहा,भगवान बन कर आए लोगों ने जिंदगी बचाई।

Ajit Sinha

फर्जी एसीपी और यूट्यूबर अधिकारी बन न्यूड वीडियो डिलीट करने के नाम पर ठगी मामले में ठग को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x