Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

पार्किंग में गाडी पार्क करके ऑफिस की तरफ जा रहे बिल्डर की सरेआम गोली मार कर हत्या-पुलिस जांच में जुटी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक बिल्डर की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। गोली चलाने वाले बदमाश कार में सवार होकर आए थे। घायल बिल्डर को तुरंत नजदीक के बाला जी एक्शन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक की पहचान अमित गोयल के रूप में हुई है। वह मीरा बाग इलाके में रहता था और ज्वाला हेड़ी मार्केट के विकास टावर में उसका बिल्डर का ऑफिस है।

पुलिस के आल्हा अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सनसनीखेज वारदात के वक़्त अमित गोयल पार्किंग में गाड़ी को पार्क करके अपने ऑफिस की तरफ जा रहा था। मौके से पुलिस को गोलियों के खाली खोखे मिले हैं। इस मामले में लिप्त बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस  की 9 अलग-अलग टीमें बना दी गई है। जिसमें लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ और दूसरी टीम भी लगाई गई है। आगे की अभी की जा रही है।

Related posts

10 साल बाद सपा के नेता चमन भाटी की हत्या के आरोपितों रणदीप भाटी, समेत 4 को मिली उम्रकैद की सजा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

शराब पीने के दौरान आपस में हुए गाली -गलौज में एक युवक ने अपने साथी को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वॉर कर, कर दी सनसनीखेज हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की सजग रहने की अपील: कोविड 19 वैक्सीनेशन पंजीकरण की काॅल आए तो हो जाएं से सावधान: एडीजीपी विर्क 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x