Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

ओ पी भाटी बने फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष पूनम चौहान ने हाईकमान की स्वीकृति के बाद युवा कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश भाटी को फरीदाबाद  कांग्रेस सेवादल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर ओमप्रकाश भाटी ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला का उनके ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पहुंचकर अपने साथियों के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग है और कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में सेवादल का अह्म योगदान है, उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश भाटी मेहनती और कर्मठ कार्यकर्ता है, जिन्हें कांग्रेस सेवादल फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है और उनके परिश्रम से फरीदाबाद में सेवादल संगठन और मजबूत बनकर उभरेगा।

वहीं नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल के फरीदाबाद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष पूनम चौहान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का आभार जताते हुए कहा कि जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और समूचे फरीदाबाद जिले के अनेकों लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोडक़र पार्टीके संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

Related posts

हरियाणा: केन्द्र सरकार के निर्देशों पर राज्य सरकार 12वीं की परीक्षाएं लेने के लिए तैयार है-शिक्षा मंत्री

Ajit Sinha

भाजपा के खिलाफ वोट करेगा फरीदाबाद का वाल्मीकि समाज

Ajit Sinha

पहलवानों पर हो रही ज्यादती के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने पास किया निंदा प्रस्ताव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x