Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्रकारिता विभाग के तीन छात्रों का चयन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे-सी- बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के एमए मास कम्यूनिकेशन अंतिम वर्ष के तीन छात्रों का चयन प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला में हुआ।  संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें कौशल आधारित लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार का आयोजन हुआ।

इस परीक्षा का आयोजन अमर उजाला के नोएडा ऑफिस में हुआ। इस परीक्षा का आयोजन अमर जिसके आधार पर  एमए मास कम्यूनिकेशन के अंतिम वर्ष के छात्र विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार आर्य तथा सचिन कुमार का चयन हुआ। इसमें विवेक कुमार सिंह का चयन रिपोर्टर के पद पर गुरुग्राम के लिए हुआ तथा सचिन कुमार गुरुग्राम में ही फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत होंगे। वहीं अभिषेक कुमार आर्य का चयन नोएडा के लिए  फोटो जर्नलिस्ट के रूप में हुआ।

संचार एवं मीडिया तकनीकी विभाग इस तरह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के साथ मिल कर करता है जिसमें पिछले कुछ समय में काफी छात्रों का चयन देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों तथा कंपनियों में हुआ है। अमर उजाला में छात्रों के चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुशील कुमार तोमर तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के चयन पर विद्यार्थियों तथा मीडिया विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड मीडिया स्टडीज के संकाय अध्यक्ष डॉ. अतुल मिश्रा। तथा मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर पवन सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Related posts

लॉकडाउन: कंटेनमेंट एरिया ग्रीन फिल्ड कालोनी में अवैध रूप से खोली गई सब्जी की दुकान को जिला प्रशासन ने तुरंत बंद करवाया। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी दिलाने के नाम देशभर में 18 लोगों से लाखों की ठगी करने के 9 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने एसडीओ सहित मैनेजमेंट के खिलाफ लगाए जोरदार नारे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x