Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भाजयुमो द्वारा आयोजित अग्निपथ पे चर्चा में 1 लाख से अधिक युवा भाग लेंगे- तेजस्वी सूर्या

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बुधवार 22 जून को सुबह 11 बजे “अग्निपथ” योजना को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक विशेष वर्चुअल बैठक में ‘अग्निपथ पे चर्चा’ का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इस बैठक को जनरल वी.के. सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री और सांसद और ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर जी संबोधित करेंगे।

यह रैली पूरे भारत के सभी संगठनात्मक जिलों में आयोजित की जा रही है। जिसमें भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, जिला और मंडल पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे । साथ ही भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक 50 युवा आमंत्रित किए जाएंगे । इस बैठक में क्रांतिकारी अग्निपथ योजना के बारे में लोगों में स्पष्टता लाने, अफवाहों और झूठी सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए यह रैली आयोजित की जा रही है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री तेजस्वी सूर्या ने कहा- “भारतीय सेना में सेवा करने के अवसर की तुलना किसी नौकरी या वेतन से नहीं की जा सकती। सेना एक ढाल और एक कृपाण की तरह है जो माँ भारती के हाथों में सुशोभित है। जो आवश्यकता पड़ने पर माँ भारती को माँ काली का रूप देती है। अग्निपथ योजना का उद्देश्य सिर्फ रोजगार पैदा करने से कहीं ज्यादा है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने को मात्र रोजगार नहीं कहा जा सकता। मानव शरीर की अंतिम सीमा की परीक्षा यानी विषम

परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा करने वाले कार्य को मात्र कार्य या जॉब नहीं कहा जा सकता। भारतीय सेना में सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और देश के युवाओं को उस ओर ले जाने वाले पथ का नाम ‘अग्निपथ’ है। कल सुबह 11 बजे जनरल वीके सिंह और कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर देश भर के युवा मोर्चा के साथियों और इस योजना का लाभ लेने और भारतीय सेना में सेवा देने के इच्छुक युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। मैं सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि कल इस कार्यक्रम में भाग लें और देश की सेवा के लिए इस महान योजना का हिस्सा बनें। यह चर्चा भजयुमो के ऑफिसियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव चलेगी।

Related posts

कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच हुआ सीटों का ऐलान

Ajit Sinha

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया प्रथम दो दिवसीय शहरी निकाय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Ajit Sinha

सनसनीखेज खुलासा: ईडी का फर्जी समन भेज कर बड़े कारोबारियों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश-9 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x