Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी देखने नार्वे पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल यूरोप के देश नार्वे पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल यहां आयोजित हो रही इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के दो विधायक और परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि यह संगोष्ठी नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित हो रही है। इसमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ-साथ राई के विधायक मोहन बडोली, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और परिवहन विभाग के अन्य उच्च अधिकारी शामिल हैं।

संगोष्ठी और प्रदर्शनी देखने के बाद हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आज के समय की डिमांड है। बड़ी-बड़ी वाहन कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लाने के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण में जितनी ज्यादा कंपनियां आएंगी, इससे गाड़ियों की कीमतों में कमी होगी और यह गाड़ियां किफायती दाम पर उपलब्ध होंगी।

ओस्लो में आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी में विश्व भर की कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रदर्शित किया है। हरियाणा सरकार और परिवहन विभाग भी इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने जा रहा है। यहां प्रदर्शित की जा रही गाड़ियां और तकनीक धीरे-धीरे भारत में भी उपलब्ध होंगी। इससे सरकारी विभागों के साथ-साथ आम आदमी भी इनका लाभ उठा सकेंगे। मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह संगोष्ठी हरियाणा प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर साबित होगी।

Related posts

डीटीपी इंफोर्स्मेंट आज गांव मच्छगर और मुंझेड़ी के दो अवैध कालोनियों की जबरदस्त तोड़फोड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: माता अमृता अस्पताल आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, विधायक राजेश नागर ने किया दौरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आगामी 30 और 31 दिसम्बर को शहर को कचरा मुक्त दिवस के रूप में मनाएंगे-यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x