Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: फतेहपुर तगा के एक मकान के एक कमरे में एक 15 साल के लड़के की लाश कपडे में लिपटी मिली हैं, हत्या केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव फतेहपुर तगा के मकान के एक कमरे में कपड़े में लिपटी हुई एक 15 वर्षीय लड़के की लाश धौज थाने की पुलिस को मिली हैं। मृतक लड़के के गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस ने लड़के के शव को जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौप दिया हैं। और आरोपित की तलाश शुरू कर दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम करीब 5 बजे कंट्रोल रूम से फतेहपुर तगा में एक युवक की हत्या की सूचना मिली। मामले की सूचना मिलते ही थाना धौज एसएचओ अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, इसके अलावा एसीपी दलबीर सिंह, फॉरेंसिक साइंस की डॉ मनीषा, और क्राइम ब्रांच डीएलएफ , क्राइम ब्रांच सेक्टर- 56 की टीम ने मौका मुआयना किया। 

डॉक्टर टीम के द्वारा नमूने लिए गए। युवक  की लाश को  जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह  में भेजा गया है। मृतक के पिता सोराव की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक के पिता ने बताया कि की उसके बेटे शराफत जिसकी उम्र 15 /16 साल है, की डेड बॉडी घर में ही कपड़े से ढकी मिली है। जिसकी गर्दन पर रस्सी के निशान थे ।

जिसे पास ही स्थित अल्फला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामले की तफ्तीश जारी है, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

मथुरा:यातायात मथुरा पुलिस व समिति के द्वारा कैंप का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले मामले में बड़ा खुलासा:फर्जी फर्म/ कंपनियां बनाकर पैसा किया जा रहा था ट्रांसफर।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत जिले के नंबरदारों को मिलेंगे स्मार्ट फोन : उपायुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x