Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निर्जला एकादशी पर मीठा पानी वितरित करना पुण्य का कार्य : लखन सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: निर्जला एकादशी के अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद के व्यापारियों व दुकानदारों ने आज मेन बाजार में मीठे पानी की छबील का आयोजन किया। इस मौके पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से लोगों को पानी वितरित किया। इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने लखन कुमार सिंगला का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।

उपस्थिजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि निर्जला एकादशी पर मीठा पानी वितरित करना पुण्य का कार्य है और इसलिए ऐसे नेक कार्य में हम सभी को अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म के तीज-त्यौहार हमें हमारी संस्कृति से अवगत करवाते है और जो प्रथा पुराने समय से चली आ रही है, हम सभी उसका अनुसरण कर रहे है और हमारे आने वाली पीढिय़ां भी उनका अनुसरण करेगी।

सिंगला ने कहा कि आज इस जल वितरण कार्य में ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के दुकानदारों व व्यापारियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई है, जिसके लिए वह उनका आभार जताते है। इस अवसर पर मुकेश गर्ग, सतीश गर्ग, अमरचंद, बालकिशन गोयल, देवेंद्र गोयल, दिनेश जिंदल, दिनेश गर्ग, राकेश गुप्ता, महेश सिंघल, रवि वर्मा, विनीत गर्ग, विजय मंगला, यश गर्ग, मानव गर्ग, संत लाल, विजय कुमार, टीका राम नगर, राजू , विनीत गर्ग आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :कल पंचकूला कोर्ट में राम रहीम की पेशी को लेकर फरीदाबाद में भी डेरे और नाम चर्चा, घर पर पुलिस की रहेगी, सीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी विभाग गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए करें सुनिश्चित प्रबंध : डीसी

Ajit Sinha

गुरुग्राम :फर्जी फेसबुक एकाउंट के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक इंजिनियर को साइबर क्राइम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x