Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पंचकूला: एसआईटी नें पुलिस भर्ती फर्जीवाडा में आरोपी को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:  पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त,पंचकूला  सुरेन्द्र पाल सिह के नेतृत्व में पुलिस व विभागों में भर्ती हेतु धोखाधड़ी करके असली उम्मीदवारों की जगह पर दूसरे व्यक्तियों को लिखित परीक्षा तथा शारीरिक परीक्षा देने पर धोखाधडी के मामले में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी द्वारा पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षा में धोखाधड़ी करने पर एसआईटी ने कल बुधवार  को आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार किए गए  आरोपी का नाम  नवदीप, निवासी  गाँव नंगली टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई ।जानकारी के मुताबिक हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पंचकूला ने पुलिस को सूचना दी गई कि हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर पुरुष व महिला सिपाही के पद पर दुर्गा शक्ति की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जो लिखित परीक्षा होने के बाद कुछ उम्मीदवारों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रक्रिया चल रही है

जो इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने धोखाधड़ी करके अपनी जगह दूसरे उम्मीदवारो से परीक्षा दिलवाई है जिसके बारें थाना सेक्टर- 05 में प्राप्त सूचना पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं व हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2021 के तहत मामला दर्ज किया ।एसआईटी द्वारा पुलिस विभाग व अन्य विभाग में धोखाधड़ी करते हुए लिखित परीक्षा व शारीरिक परीक्षा देने हेतु धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ 8 मामले दर्ज किए  जा चुके है और इन मामलों में अभी तक 99 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है ।

Related posts

एक जौहरी सहित 5 लूटेरों को अरेस्ट कर इनसे एक करोड़ 26 लाख रूपए नगद और 10 लाख गहने पुलिस ने बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

सहायक प्रोफ़ेसर एआईआईएमएस व भारत सरकार में संयुक्त सचिव व निति आयोग का सलाहकार बन जनता को लूटने वाला अरेस्ट 

Ajit Sinha

बीपीएल परिवारों को अप्रैल महीने के लिए उनके मासिक राशन को निशुल्क प्रदान किया जाएगा,वित्तीय सहायता दी जाएगी: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x