Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो सप्ताह पहले अपने पति के साथ रहने नोएडा आई थी।

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 20 क्षेत्र स्थित सेक्टर-26 स्थित एक होटल में एक विदेशी महिला की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ होटल में ठहरी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे की महिला की मौत का  सही कारण का पता चल सके. पुलिस मृतका के पति से भी मामले में पूछताछ कर रही है.

 एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मूलरूप से अमेरिका के शिकागो शहर की रहने वाली 50 वर्षीय मिसल रे मिकी अपने पति विलियम थॉमस के साथ 2 सप्ताह पहले भारत आई थी। विलियम थॉमस नोएडा के सेक्टर- 15 स्थित थर्मोसिस्टम नामक कंपनी में काम करते हैं। दोनों सेक्टर-26 स्थित एक होटल के कमरा नंबर-205 में ठहरे थे। सुबह करीब पांच बजे मिसल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि विदेशी नागरिक मौत की सूचना अस्पताल ने पुलिस को दी ,  पुलिस अस्पताल में पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मृत्यु का कारण सेप्टिक बताया गया है कोई चोट लगी थी जिससे इन्फेक्शन फैल गया.  पुलिस  मृतका के पति से भी मामले में पूछताछ कर रही है।पुलिस ने पति विलियम थॉमस किसी भी चोट और घाव का जिक्र नहीं किया है. 

Related posts

फरीदाबाद:बिना अनुमति के विदेशी नागरिक को किराए पर रखा तो अब होगा केस दर्ज, जेल जाना होगा- राकेश आर्य

Ajit Sinha

कारोबारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले व फरीदाबाद से पढाई कर चुके हरि-बॉक्सर-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य पकड़ा गया

Ajit Sinha

निकाय चुनाव में सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ब्रेजा कार बरामद, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x