Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

डेथ वैली झील में अपने दोस्तों के साथ घूमने आई दो लड़कियों के साथ अश्लील कमेंट व छेड़छाड़ करने के आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 की टीम ने आज डेथ वैली झील में लड़कियों से छेड़छाड़ करने के मामले में 2 आरोपितों को मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के नाम  गौरव और कृष्ण, निवासी  मेवला महाराजपुर, फरीदाबाद हैं। 

इंचार्ज रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित गौरव की मेवला महाराजपुर में दूध की डेयरी है और कृष्ण ऑटो ड्राइवर का काम करता है। दोनों आरोपितों ने, डेथ वैली झील में घूमने आए दो लड़कियों से छेड़छाड़ व अश्लील कमेंट किए और झील में आने के नाम पर ₹ 5000 वसूली की । जिसकी शिकायत लड़कियों द्वारा थाना सूरजकुंड में दी थी। जिस पर आरोपितों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू कर दी।

उनका कहना हैं कि इस  मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित गौरव को गत 29 मई को तथा  कृष्ण को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपित  गौरव से ₹1000 बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गौरव अपने साथियों के साथ मिलकर डेथ वैली झील में बैठकर शराब पी रहा था। शिकायतकर्ता लड़कियां अपने साथियों के साथ दिल्ली से डेथ वैली झील में घूमने आई थी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

हिसार: DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से तीन अधिशासी अभियंता (एसई) के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 4 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम में 8 पुलिसकर्मी, सोनीपत में दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चोरी की वैगनआर कार से 24 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 3 सप्लायर को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x