Athrav – Online News Portal
नोएडा

पुलिस ड्यूटी पर तैनात पीआरवी मोटरसाइकिल में लगी आग, मोटरसाइकिल हुई जल कर खाक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: दादरी कोतवाली के कस्बे में टी पॉइंट पर पुलिस डियूटी पर तैनात पीआरवी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी मोटरसाइकिल आग की चपेट आकर जलने लगी। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पहुँची, तबतक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के द्वारा मोटरसाइकिल को खड़ी किया गया था

तभी अचानक से मोटरसाइकिल में आग लग गई। दादरी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सुनील और राहुल पीआरबी मोटरसाइकिल से एक सूचना पर पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। 

इसी दौरान दादरी कस्बे के बज़ार के टी-पॉइंट पर उन्होंने मोटरसाइकिल को रोका और कॉलर से बात करने लगे, सभी मोटर साइकिल से धुआं निकलना शुरु हो गया और देखते देखते मोटरसाइकिल में आग लग गई.  

मोटरसाइकिल में आग लगी देख वहां हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागने लगे.इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक मोर्चा के जलकर खाक हो गई थी। पीआरबी मोटरसाइकिल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनील ने बताया कि वह राहुल के साथ एक कॉलर की सूचना पर यहां आए थे और मोटरसाइकिल को खड़ी कर कॉलर से बात ही कर रहे थे,  इसी दौरान अचानक मोटरसाईकिल में आग लग गई. हम दोनों मोटरसाइकिल से कुछ ही दूरी पर थे। कोई चोट नहीं आई लेकिन मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।  

Related posts

किसानों और सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन,ज्ञापन सौपा

Ajit Sinha

एक हादसे के शिकार की मदद करने उतरे 3 ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, 4 अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

एमिटी के स्टूडेंट की बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी ने 3 कार को मारी टक्कर, एक युवक को रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x