Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के हेयांश की दुर्लभ उपलब्धि, एवेरेस्ट के बेस कैम्प तक की चढ़ाई, डीसी निशांत कुमार यादव ने किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: मन में किसी लक्ष्य को हासिल करने का जज्बा हो तो उम्र भी आड़े नही आती। कुछ ऐसा ही दुर्लभ कारनामा कर दिखाया है गुरुग्राम जिला के गांव बाबड़ा बाकीपुर निवासी हेयांश ने। अपने पुत्र की इस खास उपलब्धि के साथ जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव से शुभाशीष लेने पहुंचे हेयांश के पिता मंजीत कुमार ने बताया कि मन में माउंट एवरेस्ट को फतह करने की चाहत रखने वाले हेयांश ने 23 अप्रैल 2022 को काठमांडू से लुकला के लिए अपने सफर की शुरुआत की थी।

उन्होंने बताया कि काठमांडू से एवरेस्ट के बेस कैंप तक की यात्रा में पहला कैंप फुगडिंग में लगाया गया था। ट्रेक यात्रा के दूसरे दिन नामचें बाजार पहुंचे और एक दिन  मौसम अभ्यास के लिए आराम किया। अगले दिन टेंगबूचे के लिए रवाना हुए इसके बाद सीधा फेरिचे पहुंचे और एक दिन मौसम अभ्यास के लिए रुके, इसके बाद अगला पड़ाव थूकला में रहा। मंजीत कुमार ने बताया कि हेयांश ने दो मई को गोरेक्षेप पहुँचकर वहां रात्रि विश्राम किया व अगले दिन तीन मई की सुबह एवरेस्ट बेस कैंप पहुँचे।

जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने इस उपलब्धि पर हेयांश व उसके परिजनों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेयांश की इस उपलब्धि से  निश्चय ही प्रदेश के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में उसके परिवार का महत्व पूर्ण योगदान होता है ऐसे में हेयांश के माता पिता बधाई के पात्र है।

जिन्होंने  इतनी कम उम्र में हेयांश को इस दुर्लभ लक्ष्य के लिए प्रेरित करने के साथ साथ गुरुग्राम जिला की ख्याति बढ़ाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हेयांश के पिता मंजीत कुमार ने बताया कि हेयांश के इस ट्रैक को मैनकाइंड फार्मा ने स्पॉन्सर किया था जिसमें सीएसआर ट्रस्ट हरियाणा के वाइस चेयरमैन बोधराज सीकरी ने अहम भूमिका निभायी। इस ट्रैक को पायनियर एडवेंचर कंपनी के सहयोग से पूरा किया गया।

Related posts

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री सरदार संदीप सिंह ने गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

चौथी शेरपा बैठक में दिख रही हरियाणा की विकास गाथा

Ajit Sinha

गुरुग्राम : ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सीमेंट, डस्ट व रोड़ी से सड़क के गढ्ढे को भरते हुए की तस्बीर वयारल, मक़सद जाम में फसना न पड़े लोगों को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x