Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे, दो अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:पंजाब पुलिस के मोहाली के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर गत 6 मई की रात को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे मिल रहे हैं.शनिवार को पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम, नोएडा पहुंची और यहां से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. इन दोनों आरोपियों को नोएडा के इंडस्ट्रियल सेक्टर- 10 में स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी से पकड़ा गया है. इस एक्सपोर्ट कंपनी दोनों आरोपी 2 सप्ताह पहले  दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर रहे थे.

नोएडा के इंडस्ट्रियल सेक्टर- 10 के इस बिल्डिंग में चल रही प्रभासिनी रिटेल नाम की एक्सपोर्ट की फैक्ट्री से पंजाब पुलिस ने नोएडा पुलिस के सहयोग से दो आरोपियों नसीम और सरफराज को गिरफ्तार किया है.  पंजाब पुलिस के पास इनपुट था कि मोहाली में जो वारदात हुई है,  उसे अंजाम देने वाले नसीम और सरफराज नाम की आरोपी नोएडा की इंडस्ट्रियल एरिया की झुग्गी झोपड़ी में छिपे हैं.  नोएडा के एडिशनल डीसीपी विजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम के सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.  अब दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है

सूत्र बताते हैं कि पंजाब पुलिस के पास इनपुट था कि मोहाली में ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी नोएडा छिपे हुए हैं पंजाब पुलिस इन्हें इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए तलाश कर रही थी.

इस सिलसिले में पंजाब पुलिस ने नोएडा सेक्टर-5 सेक्टर-16 सेक्टर 10 के कई स्थानों को खंगाला.  अंत में पता चला कि सेक्टर 10 स्थित प्रभासिनी रिटेल एक्सपोर्ट कंपनी में यह दोनों काम कर रहे हैं इसके बाद पंजाब पुलिस और नोएडा पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.  सूत्र बताते हैं कि दोनों आरोपी अरडिया बिहार के रहने वाले हैं और नोएडा के सेक्टर 16 की झुग्गियों में किराए के मकान में रह रहे थे और सेक्टर 10 की फैक्ट्री में काम कर रहे थे,  

Related posts

4800 बोतल प्रतिबंधित सिरप, 127 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त 

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: धनतेरस और दिवाली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बच्चों को उर्दू का टियूशन पढ़ाते हुए एक टीचर को पकड़ा-एसीपी धारणा यादव को सुने इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x