Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एएसआई से जिला अटॉर्नी 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने जिला हिसार कोर्ट में तैनात जिला अटॉर्नी महेंद्र पाल को हरियाणा पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
            
राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिला अटॉर्नी द्वारा ट्रायल कोर्ट में एक मामले में चालान अग्रेषित करने के एवज में पैसे की मांग करने पर शिकायतकर्ता एएसआई सुभाष चंद्र ने विजिलेंस से संपर्क किया। एएसआई द्वारा इस मामले को विजिलेंस ब्यूरो के संज्ञान में लाने के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए जिला न्यायालय परिसर में जिला अटॉर्नी को 2500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट कर किया। आरोपित  के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक : परिवहन मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

लूटपाट करने की नियत से दोस्त को गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दो दोस्तों को सरेआम चाकू मारने वाले तीन आरोपितों को किया अरेस्ट, इसमें एक दोस्त की मौत हो गई थी।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x