Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक तरफ़ा प्यार में पागल 22 वर्षीय लड़के ने शादी से दो दिन पहले ही 24 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला डाला -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: शादी से दो दिन पहले अपने घर के एक कमरे में सो रही 24 वर्षीय लड़की को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश करने वाले एक आरोपित लड़के को अपराध शाखा, फरुखनगर की टीम ने आज अरेस्ट कर लिया। ये आरोपित लड़का पीड़ित लड़की से एक तरफ़ा प्यार करता था, और उसकी शादी कहीं और हो रही थी। इससे वह बेहद नाराज था। आग में झुलसी हुई लड़की का इलाज इस वक़्त दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 9 मई 20 22 को थाना फरूखनगर के एरिया में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उस की 24 वर्षीय बेटी घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी तो गत सोमवार की सुबह 9 मई को लगभग 5.30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक लडके ने उसकी बेटी के ऊपर पेट्रोल डालकर आग दी और भाग गया। लड़की का फोन भी गायब था। इस संबंध में थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 326A IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। और पीड़िता एम्स अस्पताल में उपचाराधीन है।

उनका कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस आरोपित को पकड़ने की जिम्मेदारी अपराध शाखा,फरुखनगर के इंचार्ज अमित कुमार सौपी गई थी। और इंचार्ज अमित कुमार की टीम ने तत्तपरता से कार्रवाई करते हुए आज आरोपित को धनकोट से अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम जयपाल उर्फ बिल्लू, उम्र 22 वर्ष हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ में उसने बतलाया कि लड़की की शादी बुधवार11 मई 2022 को होनी तय थी। पीड़ित लड़की से यह एकतरफा प्रेम करता था तथा वह नहीं चाहता था कि लड़की (पीड़िता) की शादी कहीं और हो, इसलिए उसने लड़की को जलाने की योजना बनाई। योजनानुसार गत 7 मई 2022 को एक बोतल में पेट्रोल ले आया तथा गत 9 मई 2022 की सुबह उसने मौका पाकर लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहाँ से भाग गया। लडक़ी के मोबाइल फोन को भी वह ले गया। जिसे तोड़कर कहीं फेंक दिया था। आज आरोपित की निशानदेही पर पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। मुकदमा अनुसन्धानाधीन है।

Related posts

तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आमजन से की अपील, जिन वाहनों के चालान लंबित है वे जल्द से जल्द भरना सुनिश्चित करें।

Ajit Sinha

भेष बदलकर लोगों को धोखा दे रहे दो ढोंगी बहरूपियों के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार, एक की चल रही है जांच  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x