Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन रसोई बादशाह खान अस्पताल में फिर से शुरू किया जाएगा-विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज सारन एरिया में स्थित नवग्रह मंदिर, प्याली चौक के पास कुमार  योगराज गौर   उर्फ़ राजू द्वारा श्री हरिभोग रसोई की स्थापना की । जिसमे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और् श्री हरिभोग रसोई की शुरुआत करते हुए संस्था के चेयरमैन योगराज गौर को इस नेक् कार्य की शुरुआत करने पर बधाई दी।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इस् अवसर पर कहा कि  जो व्यक्ति दुसरो की सेवा करता है इससे बड़ा परोपकार और पुण्य दूसरा कोई नही हो सकता। पूर्व मंत्री ने बताया कि  संस्था द्वारा मात्र 10 रुपये मे भरपेट खाना दिए  जाने से उन गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध हो पाएगा  जो कभी कभी पैसे की आर्थिक तंगी के कारण भूखे पेट भी सो जाते है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी महाराजा अग्रसेन रसोई फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में शुरुआत की थी और वहाँ पर भी केवल 5 और 10 रुपए में भरपेट खाना दिया जाता था लेकिन कोरोना काल के बाद अब इसे जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। विपुल गोयल ने बताया कि श्री हरि भोग रसोई मे भी खाना मशीनों द्वारा ही बनाया जाएगा और साफ सफाई का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा । संस्था के प्रधान योगराज गौर ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का सम्मान किया और बताया कि  उन्होंने इस रसोई की प्रेरणा पूर्व मंत्री द्वारा शुरू की गई  रसोई से ही ली और तभी से प्रण किया था की वह भी इसी प्रकार लोगों की सेवा करेंगे । योगराज गोर ने कहा कि  उन्होंने 10 रुपये की कीमत इसलिए रखी है ताकि कोई खाना व्यर्थ न करे और  अगर किसी के पास मजबूरी में कभी पैसे नहीं भी हो तो निशुल्क भी खाना खा सकते है।

Related posts

फरीदाबाद: आयुष अस्पताल के डा. सतीश कुमार को नकली सर्टिफिकेट और पैसों की नकली रसीद जारी करने पर पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने चाचा चौधरी से मिलाया हाथ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने बल्ल्भगढ़ की भीकम कालोनी के एक मकान में छापेमारी कर 7 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x