Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गार्डन गैलेरिया मॉल में बार स्टाफ द्वारा ग्राहक को पीट -पीट कर हत्या करने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में लॉस्ट लेमन बार में पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट्स के कर्मचारियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में ब्रजेश नामक युवक की हत्या में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी जांच तेज करते हुए आज एक और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है वही मॉल में हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद है।  

नोएडा के सेक्टर- के 39 थाना एरिया के सेक्टर-38 ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर जो मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। 

एडीसीपी नोएडा जोन रणविजय सिंह ने बताया कि गार्डन गैलरिया मॉल में एक बार है इसका नाम लॉस्ट लेमन है. वहां पर कुछ लोग पार्टी करने गए थे इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था

जिसमे से 7 आरोपियों को पहले ही अरेस्ट  किया जा चुका है जबकि एक आरोपी रोहित तंवर को आज अरेस्ट कर लिया गया है। वही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है 3 मिनट 8 सेकिंड का यहे वीडियो बया कर रहा है घटना की पूरी कहानी। 

Related posts

दहेज में नहीं म‍िली भैंस, तो ससुरालियों ने नवविवाहिता को जलाया जिन्दा.

Ajit Sinha

हत्या और डकैती सहित पाँच जघन्य मामलों में वांछित पारदी गिरोह का फरार एक आरोपित बीते 2 सालों में पहली बार पकड़ा गया

Ajit Sinha

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबे 8 बच्चे , 3 की मौत, बचे हुए घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x