Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पूर्व सैनिकों के करोड़ों रुपए 2014 से हाउसिंग बोर्ड के पास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जननायक जनता पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एस॰एस॰राठी ने हाउसिंग बोर्ड के द्वारा वर्ष 2014 में पूर्व  सैनिकों के लिए लाई गई योजना के 8 वर्ष बाद भी पूरा ना होने को गंभीरता से लिया और इस मुद्दे को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष उठाने व उनके माध्यम से इस समस्या को सुलझाने की पुरज़ोर कोशिश का वादा किया.

उन्होंने इस बात पर बहुत अफ़सोस ज़ाहिर किया की इस योजना के तहत 11 जिलों में 19 स्थानों पर 13696 सस्ते फ्लैट बनने थे और इसमें पूर्व सैनिकों ने अपनी जमापूँजी से कुल कीमत का 25 प्रतिशत करोड़ों रुपये के रूप में एडवांस पैसा भी 2014 से ही बोर्ड के पास जमा कराया हुआ है. यह योजना जे॰सी॰ओ॰ रैंक व उनके समकक्ष सेवानिवृत्त व सेवारत फौजियों व अर्धसैनिक बलों व उनके परिवारों के लिए लाई गई  थी.

इस योजना के तहत गुरुग्राम,पंचकूला,फ़रीदाबाद,रोहतक,पिंजोर,रिवाड़ी,महेंद्रगढ़,पलवल,झज्जर,बवानीखेड़ा व सांपला में 19 जगहों पर फ्लैट बनाए जाने थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में फ़्लैट्स बनने के स्थान का तीन बार बदलाव होने के बावजूद अभी तक स्थान नियत नहीं हो सका है.पिछले 8 वर्षों से सैनिक इन फ्लैट्स की बाट जोह रहे है.कर्नल राठी ने सोमवार को फरीदाबाद,पलवल व नुहँ के पूर्व सैनिकों व अर्धसैनिक बलों के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया.

Related posts

डीसी अजय ने चिंटेल्स पैराडिसो के टावर ए, बी व सी में रह रहे नागरिकों को तुरंत प्रभाव से अपने फ्लैट खाली करने के दिए आदेश

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सोहना के ग्रामीणों को सौंपी अपनी पगड़ी

Ajit Sinha

अपने ही रूममेट को योजनाबद्ध तरीके से लूटने की वारदात को अंजाम देने के वाले मास्टरमाइंड रूममेट सहित 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x