Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व भारतीय क्रिकेटर, चेतन शर्मा15वें मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज के ग्रैंड फिनाले के मौके पर उपस्थित रहे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 15वें संस्करण का भव्य समापन चेतन शर्मा, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अध्यक्ष, वरिष्ठ चयन समिति, बीसीसीआई की उपस्थिति में हुआ। मारुति सुजुकी ने एडिडास के खिलाफ शानदार सिक्सर के साथ फाइनल मैच जीता।

समापन के दौरान MREI अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव,निदेशक, स्पोर्ट्स सरकार तलवार और मानव रचना के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। ट्रस्टी MREI, डॉ. एम.एम. कथूरिया आज फाइनल मैच के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फ़िनलिस्ट्स को टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

एडिडास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए। मारुति सुजुकी की टीम ने 17.2 ओवर में 226 रन बनाकर मैच जीत लिया। मारुति सुजुकी टीम से गौरव सैनी को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया,उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ के रूप में भी सम्मानित किया गया, टीम एचसीएल से हिमांशु वशिष्ठ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ बने। टूर्नामेंट में एडिडास के योगेश राणा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया और जेसीबी क्रिकेट टीम ने ‘द फेयर प्ले’ ट्रॉफी जीती।

चैंपियंस ट्रॉफी को मारुति सुजुकी क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया।

श्रोताओं को संबोधित करते हुए चेतन शर्मा ने डॉ ओपी भल्ला के समय से मानव रचना के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और साझा किया कि मानव रचना उनके लिए एक परिवार की तरह है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट के मैदान पर वापस आना हमेशा खुशी की बात होती है और मैं मानव रचना के मैदान की प्रशंसा करता हूं, क्योंकि यहां का क्रिकेट मैदान इस तरह के टूर्नामेंट के लिए अति उत्तम है।”

इस साल दिल्ली-एनसीआर के 28 प्रमुख कॉरपोरेट ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जिनमें आज तक (दिल्ली) सहित हीरो मोटोकॉर्प (गुरुग्राम); मारुति सुजुकी (गुरुग्राम); जेसीबी इंडिया लिमिटेड (बल्लभगढ़); एस्कॉर्ट्स कंस्ट्रक्शन एंड इक्विपमेंट लिमिटेड (फरीदाबाद); एसीई (फरीदाबाद); होंडा कार (ग्रेटर नोएडा); सर्वोदय अस्पताल (फरीदाबाद); एनएचपीसी (फरीदाबाद); होंडा मोटरसाइकिल (गुरुग्राम); भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (दिल्ली); आईआईएफएल-वेल्थ (दिल्ली); एडिडास (गुरुग्राम); मेटाफैब (फरीदाबाद); टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़; मीडिया XI; वेव इंफ्राटेक; इंडियन ऑयल (आर एंड डी); नॉर-ब्रेमसे (पलवल); एक्सेंचर, केपीएमजी, डाबर इंडिया और मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (फरीदाबाद); एचडीएफसी बैंक (दिल्ली), गेट्स इंडिया, एसईसी-आरजेएमटी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, एकॉर्ड अस्पताल और एचसीएल (नोएडा) शामिल थे। मानव रचना के 15वें कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले गए जिसमें 7 समूहों में टीमों को विभाजित किया गया तथा प्रत्येक समूह में 4-5 टीमें थी। पहले चरण में लीग मैच खेले गए जिसके बाद नॉकआउट मैच, क्वार्टर फाइनल, और सेमीफाइनल मैच हुए।

Related posts

डिलाईट होटल के कमरा नंबर -145 में कपडा व्यापारी अतुल त्यागी ने अपने दोनों हाथों के नस काट कर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रिंस चड्ढा को सुने, हरियाणा पुलिस के डायल 112 पर उठे सवाल, दूरी होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची देरी से-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

मिशन जागृति की महिला टीम का चयन;सुभलेश मलिक को चेयर पर्सन एवं लता सिंगला को जिला अध्यक्ष घोषित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x