Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रिदम ऑफ इंडिया व माटी बानी के मिश्रित संगीत ने बटोरी तालियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड, (फरीदाबाद):अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में बीती रात बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में रिदम ऑफ इंडिया व माटी बानी के मिश्रित संगीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।माटी बानी कार्यक्रम में हिंदुस्तानी गायक निराली कार्तिक और पुरस्कार विजेता संगीतकार व संगीत निर्माता कार्तिक शाह ने दुर्लभ लोक गीतों और शास्त्रीय संगीत का मिश्रण करके दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

यह टीम गुजराती, सिंधी और राजस्थानी भाषाओं में भी गायन में पारंगत है। वे भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते कलाकारों को भी स्थान देते हैं।वहीं गायक बीसी मंजनाथ व संगीत निर्देशक  प्रवीण डी राव, बांसुरी वादक वरिजा  वेणुगोपाल व दर्शन की टीम ने इस संगीतमयी शाम को शानदान बना दिया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम.डी. सिन्हा, अतिरिक्त प्राइवेट सेक्रेटरी पीके सुरेश, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : जिला नगर योजनकार इंफोर्स्मेंट ने आज भूपानी क्षेत्र में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित की जारी कालोनियों की भारी तोड़फोड़, मचा हड़कंप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:युवा आगाज ने किया एमडीयू के नए आदेश के खिलाफ प्रदर्शन,उद्योग मंत्री विपुल गोयल को दिया ज्ञापन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एशियन अस्पताल ने जीता 12वां मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज पद्मश्री डॉ. एन.के पांडे ने डॉ. ओपी भल्ला को समर्पित की ट्रॉफी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x