Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा में गुप्तचर विभाग के ईएसआई को 20,000 की रिश्वत लेते, भ्रष्टाचार के मामले सब इंस्पेक्टर को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने आज गुप्तचर विभाग के एक ईएसआई को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही साहा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
   
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले में साहा थाने में तैनात गुप्तचर विभाग के ईएसआई कुलविंदर सिंह द्वारा रिश्वत की यह राशि थाने में दर्ज मुकदमे में रेड न करने व शिकायतकर्ता की गिरफ्तारी को टालने की एवज में ली जा रही थी। आरोपी ने रिश्वत की यह राशि थाने में ही तैनात सब-इंस्पेक्टर ऋशिपाल के नाम पर ली थी। शिकायतकर्ता ने साहा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर ऋशिपाल के खिलाफ विजिलेंस में दी लिखित शिकायत में 50000 रुपये की मांग का आरोप लगाया था।
   
आरोपी पुलिस अधिकारी ने उसके व संबंधियों के खिलाफ थाने में दर्ज मामले में रेड न करने व गिरफ्तारी को टालने की एवज में घूस की डिमांड की थी जिसमें 20000 रुपये पहले देने थे। शिकायत की पुष्टि के बाद कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने रेड कर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते ईएसआई कुलविंदर सिंह को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के खिलाफ ब्यूरो थाना में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे फरीदाबाद का अमृता अस्पताल।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने साइप्रस से कुख्यात गैंगस्टर दिनेश उर्फ मिट्टू को सफलतापूर्वक भारत वापस डिपोर्ट कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Ajit Sinha

व्हाट्सएप हैकिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले अन्तर्राष्टीय एक गिरोह का किया पर्दाफाश, एक विदेशी नागरिक अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x