Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कश्मीर फाइल विवाद: भाजयुमो और तेजस्वी सूर्या के कड़े विरोध के बाद,कोटा में धारा 144 हटाई गई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के कड़े विरोध के बाद, कोटा के जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में लगाई गई धारा 144 सिनेमाघरों और त्योहारों पर लागू नहीं होगी। सूर्या ने मांग की थी कि कोटा में इस आदेश को तत्काल रद्द किया जाए। उन्होंने कर्फ्यू के निर्णय को राजस्थान कांग्रेस सरकार द्वारा कश्मीरी पंडितों के ऊपर किए गए अत्याचारों की वास्तविकता को दर्शाने वाली फिल्म कश्मीर फाइल्स को देखने से रोकने के लिए एक प्रयास के रूप में कहा।

सूर्या ने ट्वीट किया, “भाजयुमो द्वारा राजस्थान में TheKashmirFiles के खिलाफ धारा 144 को वापस लेने और ऐसा ना होने पर कल सीएम आवास का घेराव करने की घोषणा के कुछ घंटों के भीतर, राजस्थान कांग्रेस सरकार ने कोटा में जारी अपने पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए कहा की फिल्म की स्क्रीनिंग या त्योहारों को मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।“ इससे पहले, सूर्या ने कहा था कि अगर कोटा में धारा 144 वापस नहीं ली गई तो वह राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करे होगी

सूर्या ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी ने लोगों को कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के सत्य को देखने से हतोत्साहित करने के प्रयास में कोटा, राजस्थान में धारा 144 लागू कर दी है।“यह हमारे संवैधानिक अधिकार,अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। यह कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर किए गए अत्याचारों पर पर्दा डालने का एक कुत्सित प्रयास है। लोगों को सच्चाई जानने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस इसे छुपाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। “भाजयुमो ने कोटा से धारा 144 को तत्काल वापस लेने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मैं कल इसके विरोध मार्च में भाग लूँगा और जयपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करूँगा”।

Related posts

दिल्ली और बिहार में 500 -500 रुपए के नकली नोट चलाने वाले दो आरोपित पकड़े गए, 2.91 लाख रुपए के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha

सिविल सेवा परीक्षा में चयन के लिए अनुचित साधनों का उपयोग कर सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी जालसाजी के आरोप में अरेस्ट। 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रदेश में महीने भर चलेंगे सेवा कार्यक्रम: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x