Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हज़ार रुपए के इनामी सोनू कसाई घायल-पकड़ा गया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस का गौ तस्करों खिलाफ अभियान जारी है, गौ तस्कर गैंग के एक और 25 हज़ार रुपए के इनामी सोनू कसाई उर्फ मुंशी को कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने जयपुरिया के पास हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इनामी गौ तस्कर शेखर को 17 मार्च को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था और अब इनामी सोनू कसाई उसके पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. सोनू कसाई के कब्जे से पुलिस ने गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार और तमंचा बरामद किया है.  

मुठभेड़ में घायल इनामी सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाती पुलिस. एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोनू उसी गैंग सदस्य है जिसे नोएडा पुलिस ने छह फरवरी को पकड़ा था। उस समय इंटर स्टेट गैंग के तीन गौ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उनसे पूछताछ के बाद ही पांच लोगों के नाम सामने आए थे। इसमे से शेखर को 17 मार्च को और अब सोनू कसाई को गिरफ्तार किया गया है। सोनू नाम बदलने में एक्सपर्ट है। इसने हाल में तीन बार नाम बदले कभी इसे सोनू कसाई के नाम से जानते थे तो कभी रियाज और कभी मुंशी।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोनू कसाई सोमवार को गोतस्करी के काम से नोएडा आने वाला है, यह इनुपट मिलने के बाद शाम सात बजे के करीब कोतवाली क्षेत्र के जयपुरिया चौराहे के पास स्थित छोटा डी पार्क के पास घेराबंदी की गई पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन भागने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में सोनू के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया है। सोनू के खिलाफ अभी तक चार मुकदमे के बारे में पता चला है। अन्य जिलों से आपराधिक इतिहास मांगा गया है। शातिर बदमाश सोनू इस नाम के अलावा रियाज, मुंशी और कल्लू आदि नाम से भी गोमांस की तस्करी करता था। अलग-अलग नाम से वह साहिबाबाद सहित अन्य थानों से जेल जा चुका है। सोनू गैंग के जरिए लाए तस्कर कर लाए जाने वाला मांस खरीदता था।

Related posts

खुलासा:प्रेमिका की नाबालिग लड़की से प्रेम करता था, इसलिए ओमकार की सनसनीखेज हत्या कर दी -2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

बेटी ने कहा: पापा ने मम्मी को फांसी के फंदे से लटकाकर मार दिया, आरोपी स्टेशन मास्टर अरेस्ट

Ajit Sinha

पीएम मोदी को चाहिए की हाथरस की बेटी के साथ अन्याय करने वाले यूपी के सीएम से इस्तीफा मांगें-कांग्रेस- वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x