Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के तत्वाधान में 9 दिवसीय संगीत मय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद के तत्वाधान में 9 दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञानामृत का आयोजन सोमवार 21 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रति दिन 3 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

कलश यात्रा 21 मार्च प्रातः: 8.30 बजे से पथवारी मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद से शुरू होकर अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद पर पहुंचेगी। बुधवार दिनांक 30 मार्च 2022 को प्रात: 9 बजे हवन व भंडारा दोपहर 12 बजे किया जाएगा। अग्रसेन भवन, सेक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद  में कथा का आयोजन विश्व विख्यात संत महंतों की मधुर वाणी में होगा। कथा व्यास महंत राधे   श्याम व्यास  हैं।

कार्यक्रम को लेकर संरक्षक अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम को भव्यता से आयोजन, अतिथि सत्कार, प्रसाद वितरण एवं शुभम समापन हेतु अपने साथियों की जिम्मेदारियां लगाई गई जिसमें ब्रह्म प्रकाश गोयल, इंदरपाल गर्ग, मनोहर लाल सिंघल, आर. के. गौड़ एडवोकेट,महेन्द्र गर्ग, विकास गोयल, बी.एल. अग्रवाल, भुवनेश्वर अग्रवाल, शिवप्रसाद मुनीम , मनीष शर्मा,पवन गर्ग, गोपाल कंसल एवं सहयोगी महिला मंडल आदि मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद :पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता जी बिष्णो देवी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने अमूल कंपनी को करोड़ों का चुना लगाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किए हैं,80 लाख बरामद।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: उमडा जनसैलाब: फरीदाबाद से हरियाणा में शुरू हुई बदलाव की हवा: उदयभान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x