Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आईएमटी एक्स्पो में दूसरे दिन पहुंचे विधायक राजेश नागर, उद्यमियों को किया प्रेरित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से विधायक राजेश नागर आज दूसरे दिन पहुंचे आईएमटी में आयोजित तीन दिवसीय इंडस्ट्रियल एक्सपो में । उन्होंने यहां उद्यमियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया वहीं अपनी सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिलाने की बात कही। इस मौके पर पृथला के विधायक नयन पाल रावत भी उनके साथ मौजूद रहे। इस एक्स्पो का आयोजन आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद ने किया है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उद्यमियों की शक्ति से चलती है। इसलिए वह हमेशा उद्यमियों के सुख दुख में साथ खड़े हैं। हमारी प्रदेश की मनोहर लाल सरकार भी उद्यमियों के सहयोग के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इनमें फाइनेंस,ट्रेनिंग, डेवलेपमंट से जुड़ी अनेक योजनाओं का लाभ उद्यमी उठा रहे हैं। सरकारी विभागों में उद्यमियों के लायक माहौल बन रहा है। जिसका लाभ सीधे उद्यमी को मिल रहा है। इसी के साथ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी लोगों के लिए स्किल डेवलपमेंट, मेक इन इंडिया आदि अनेक प्रकल्पों के लिए देश को आपके साथ मिलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।

नागर ने कहा कि आज केंद्र से चलने वाला पैसा सीधे लाभकारी के बैंक खाते में जाता है। इसमें बीच में कोई उसका हक मार नहीं पा रहा है। जिससे जनता का भी भाजपा पर विश्वास दिनोंदिन बढ़ रहा है। विधायक नागर ने कहा कि वह उद्यमियों के किसी भी काम आ सकें तो इसमें उन्हें प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार से आपके हर काम के लिए बात करने के लिए उपलब्ध हैं। विधायक राजेश नागर ने एक्सपो में विभिन्न उद्योगों के स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद राणा, चेयरमैन पीजेएस सरना, महासचिव रश्मी सिंह, नितिन बरेजा, रश्मि, डीपी यादव, मनोज आहुजा, एचएस बांगा, सजन जैन, अमरजीत लांबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।  

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, नेशनल हाईवे -2 पर सेक्टर -4 के निकट बल्लभगढ़ में जलभराव में फंसी कई गाड़ियां -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 5 आईएएस, 17 एचसीएस, 2 आईपीएस व 16 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

पलवल: होली के दिन दो अलग -अलग स्थानों पर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या कर दी , केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x