Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की टीमों ने आज डेरियों में छापेमारी कर 20000 लीटर मिलावटी दूध किए नष्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:मिलावटी दूध की शिकायत मिलने पर हरियाणा के कई जिलों में सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई छापेमारी में बरामद लगभग 20000 लीटर दूध को मानव उपयोग के लिए सही नहीं पाया गया, जिसे तुरन्त नष्ट कर दिया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मिलावटी दूध के मामलों को पता लगाने के लिए सीएम फ्लाइंग अब तक चार जिलों की दुग्ध डेरियों पर छापे मार चुकी है और 13 जिलों में यह अभियान अभी जारी है। इसके अतिरिक्त, सीएम फ्लाइंग द्वारा अन्य जिलों में भी ऐसे छापेमारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम फ्लाइंग द्वारा अब तक जिला भिवानी, फतेहाबाद, पलवल और यमुनानगर में दुग्ध डेरियों पर छापेमारी की गई है,

जबकि सोनीपत, पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद, हिसार, नारनौल, भिवानी अंबाला, पानीपत, रेवाड़ी, फ़तेहाबाद, करनाल व झज्जर जिलों में दूध की डेरियों में छापेमारी का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इन रेड के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम की निगरानी में फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा एफएसओ मोबाईल लैब से मौके पर ही सैंपलिंग व टेस्टिंग भी की जा रही है। अब तक लगभग 20000 लीटर दूध को मानव उपयोग के लिए सही नहीं पाया गया, जिसे नष्ट कर दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: खोरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी, 700 लोगों ने आवेदन दिए : डॉ. गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेरोजगारों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणा के निवासियों के साथ जुड़ी है मेरी आत्मा : बिप्लब कुमार देब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x