Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ब्रेकिंग न्यूज़: मेट्रो अस्पताल ने सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के सदस्यों को दिए फैमिली हेल्थ कार्ड, कृष्णपाल गुर्जर ने कहा, सराहनीय कार्य।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विश्व विख्यात मेट्रो अस्पताल एवं सिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज  फैमिली हेल्थ कार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की ओर से सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के सभी सदस्यों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने की। इस अवसर पर अस्पताल के सीईओ रिटायर्ड मेजर जनरल वी के दत्ता, डायरेक्टर डा. नीरज जैन, सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र बंसल, एडवोकेट अश्विनी त्रिखा , अस्पताल की मीडिया प्रमुख सना तारिक,मेट्रो कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुमंत गुप्ता एवं अस्पताल के जीएम डा. विशाल शर्मा सहित क्लब के सभी पदाधिकारी और पत्रकार सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर गुर्जर एवं डा. लाल ने सिटी प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को हेल्थ कार्ड वितरित किए। 

केंद्रीय मंत्री ने की मीडिया की तारीफ

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का श्रेय मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल को जाता है। उन्होंने फरीदाबाद में मेट्रो अस्पताल की नींव रखकर इस क्षेत्र को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। गुर्जर ने अस्पताल के निदेशक एवं हार्ट सर्जन डॉ. नीरज जैन एवं डॉ. सुमंत गुप्ता की भी जमकर प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। आज सरकारी अस्पतालों में भी उच्च स्तरीय सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

वहीं निजी क्षेत्र में भी अस्पताल बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में निजी क्षेत्र के अस्पतालों ने इस महामारी से लोगों को बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। पत्रकारों को हेल्थ कार्ड वितरित करते हुए गुर्जर ने कहा कि मेट्रो अस्पताल ने यह सराहनीय कार्य किया है। लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका चौथे स्तम्भ के रूप में है। पत्रकार साथी अपने कार्य को बिना दिन रात का समय देखे  बेहतर तरीके से करते हैं। इसलिए वह मेट्रो अस्पताल को बधाई देते हैं कि उन्होंने सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों को अपने परिवार में शामिल किया है।

डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने किया स्वागत

इस अवसर पर मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं एडवोकेट अश्विनी त्रिखा का अभिनंदन किया तथा शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पद्म विभूषण से सम्मानित डा. लाल ने कहा कि उनके समक्ष जब पत्रकार साथियों को फैमिली हेल्थ कार्ड देने का प्रस्ताव आया तो उन्होंने सहर्ष उसे स्वीकृति प्रदान कर दी। उनके मुताबिक यह कार्य बेहद स्वागत योग्य है। कोरोना महामारी के दौरान देश में जब सभी लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे, तब केवल स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोग एवं पत्रकारों ने अपनी डयूटी को ईमानदारी एवं पूरी निष्ठा से निर्वाहन  किया। मीडिया ने अपने साहस के बल पर पूरे देश और दुनिया को महामारी की पल पल की रिपोर्टिंग दी और उन्हें जागरूक करने का काम किया।  इस दौरान बहुत से मीडिया कर्मियों ने अपनी जान भी गंवाई है।

ऐसे में मेट्रो अस्पताल का भी दायित्व है कि वह मीडिया के साथियों के लिए कुछ करें। यही वजह है कि सिटी प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के परिवारों को उचित इलाज उपलब्ध करवाने के लिए ही यह कार्ड बनाकर दिए गए हैं, ताकि वह मेट्रो अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें। इस अवसर पर क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल ने केंद्रीय मंत्री गुर्जर, मेट्रो अस्पताल एवं कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मेट्रो अस्पताल की मीडिया प्रभारी सना तारिक ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। 

Related posts

फरीदाबाद: विश्व पर्यटन दिवस-2024 पर वाइब्रेंट गुजरात’ की विशेष झलक

Ajit Sinha

फरीदाबाद पंचायत चुनाव: जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 278 फार्म पाए सही-बिक्रम सिंह।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x