Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ससुरालियों के खिलाफ धरने पर बैठी विवाहित महिला, पुलिस जांच में जुटी ।

फरीदाबाद:मेवला महाराजपुर में ससुरालियों की ज्यादती से तंग एक विवाहिता ससुराल में घर के बाहर तीन दिन से धरने पर बैठी है। गांव गांवडी दिल्ली निवासी सुभाष ने बताया कि उन्होंने बेटी पिंकी चौधरी की शादी करीब दो साल पहले मेवला महाराजपुर निवासी वरुण बैंसला से की थी। शादी के दौरान परिजनों ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज देकर पिकी को विदा किया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर पिंकी को तंग करने लगे।करीब चार महीने पहले पिकी को सिर में दर्द हुआ,

जांच करने पर डॉक्टरों ने उसे ब्रेन हेमरेज बताया और ऑपरेशन की सलाह दी। जिस पर ससुराल पक्ष के लोग उसे घर ले आए और दो दिन तक कमरे में बंद रखा। जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के 15-20 लाख रुपए खर्चा बताया। इस पर ससुराल वाले पिकी को अस्पताल में छोड़कर चले गए। बाद में शादी करवाने वाले बिचौलिए को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि उसने उन्हें बीमार लड़की दिलवा दी। मामले की जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उसका आपरेशन करवाया।

अब जब वह बिल्कुल ठीक है और अपने ससुराल वापिस आना चाहती है तो ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे। पिकी ने बताया कि वह और उसके परिजन पिछले तीन दिन से यहां ससुराल के बाहर डेरा जमाए हुए है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। वे घर का दरवाजा भी नहीं खोल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

आइए जमकर खेले होली, मुस्कुरा कर खेले होली, बीते वर्ष के दर्द को भुला कर खेले होली, नया सवेरा आपका इंतजार कर रहा हैं – राजेश नागर।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में शपथ ग्रहण सहित अन्य कार्यक्रम हुए आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x