Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कच्ची व अंग्रेजी शराब के जखीरे को पहले जेसीबी मशीन से रौंद कर किया नष्ट , फिर दफ़ना दिया गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुध्द नगर में शराब की तस्करी को रोकने के लिए में पुलिस और आबकारी की टीमे लगातार अभियान चलाती रहती है, चुनाव के दौरान भी पुलिस और आबकारी की टीमों ने लगातार अभियान चला रहा है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के आंकड़ों के मुताबिक जिले से चुनाव के दौरान चलाए गए  अभियान में 111019 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। जिले में 40 से ज्यादा शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पुलिस ने 20 लाख  रुपए से ज्यादा की अवैध शराब बरामद की जा चुकी है. अब न्यायालय सिविल जज (सी. डि) एफ.टी.सी/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतमबुद्धनगर के आदेश के अनुपालन में थाना बादलपुर ने नष्ट करने की कार्रवाई करते  कच्ची व अंग्रेजी शराब के जखीरे को अर्थमूवर  मशीन से रौंदकर नष्ट किया गया है। 
अर्थमूवर  से कुचलकर शराब की बोतलों को तोड़ा गया, जिसके बाद एक गड्ढा खोदकर उसमें दफना दी गई। यह बात सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन एक कानूनी प्रक्रिया के तहत थाना बादलपुर पुलिस ने वर्षों से थाने में रखी अवैध शराब को कोर्ट के आदेश पर एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा, तहसीलदार दादरी, आबकारी निरीक्षक एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर गठित टीम की मौजूदगी में नष्ट कर दिया। वर्ष 2011 से 2019 तक की बरामद हुए कच्ची शराब व अंग्रेजी शराब के सुरक्षित रखे जखीरे को माल गोदाम में रखा गया था. 76 वादों में बरामद अवैध शराब अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश मार्का की देशी शराब 20,681 लीटर एंव अंग्रेजी शराब 1.230 लीटर को कोर्ट के आदेश के बाद एसीपी-2 सेन्ट्रल नोएडा, तहसीलदार दादरी, आबकारी निरीक्षक एव प्रभारी निरीक्षक थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर गठित टीम की मौजूदगी में थाना परिक्षेत्र में खुले स्थान पर अर्थमूवर  से गडढा खुदवाकर फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी कराकर कच्ची व अंग्रेजी शराब के जखीरे को जेसीबी मशीन से रौंदकर नष्ट किया गया। 

Related posts

जौ (अनाज) के कट्टों के नीचे दबा कर ले जा रहे शराब की पेटियों से भरे ट्राला को पुलिस ने पकड़े हैं -दो आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हुस्न की जाल में फंसाती, फिर से उसे झाड़ियों में ले जाती, फिर उसे लूट लेती , विरोध करने पर  उस  शख्स की हत्या कर देती थी, गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

मृतक परिवार के इकलौते पुत्र को डराने, धमकाने के मामले में आरोपितों व लापरवाही बरतने पर एसएचओ के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x