Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

प्रियंका गांधी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्या कहा ,सुने इस वीडियो में।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि इस बार इस चुनाव में विकास के आधार पर वोट किया जाए, कि कौन काम कर रहा है, किसकी अच्छी योजनाएं हैं, किसने काम किया है और कौन काम करना जानता है और इन्हीं मुद्दों पर जो जनता की समस्याएं हैं, जो महंगाई है, जो बेरोजगारी है, जो किसानों की समस्याएं हैं, शिक्षा-सेहत की समस्याएं हैं, ये मुद्दे बनें चुनाव में। मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के लोग एक संदेश भेजेंगे कि ये हमारे मुद्दे हैं और हमें चर्चा इन्हीं मुद्दों पर चाहिए, हमें चुनाव इन्हीं मुद्दों पर लड़ना है और हम आपसे, सरकार से और राजनीतिक दलों से यही मांग रहें हैं कि हमारा विकास हो, हमारा भविष्य हो।
एक अन्य प्रश्न पर कि यह तो आदर्श राजनीति होगी, आदर्श राजनीति से वोट मिलते हैं क्या? श्रीमती गांधी ने कहा कि देखिए, आदर्श राजनीति के आधार पर ये देश बना है, ये देश आजाद आदर्श राजनीति के आधार पर हुआ है। तो जिस तरह से आप लोग हमेशा मुझसे ये सवाल करते हैं जैसे कि आदर्शवादी राजनीति कोई अच्छी नहीं है, कोई ऐसी चीज है कि इसकी तो हमारे देश में कोई जगह ही नहीं रही। ये क्या बात हुई। यही इकलौता देश होगा पूरी दुनिया में, जो स्वतंत्रता संग्राम था, वो इतने आदर्शों पर लड़ा था और बिल्कुल बगैर किसी हिंसा के, अहिंसा से लड़ा गया था। तो ये आप कैसे पूछ सकती हैं कि इस देश में ऐसी राजनीति सफल होगी या नहीं होगी, जरुर होगी। ये तो जनता पर निर्भर है, जनता को मन बनाना पड़ेगा कि क्या वो ऐसी राजनीति चाहते हैं। आप लोग मीडिया में बहुत बढ़ाते हैं, कहीं पर किसी ने विधायक खरीद कर सरकार बना दी, आप तो ऐसे दिखा रहे हैं मीडिया में जैसे कोई बहुत बढ़िया चीज कर दी उन्होंने। एकदम अलग चीज है, नहीं होनी चाहिए। तो आप भी अपने आदर्शों को देखिए ना। एक अन्य प्रश्न पर के उत्तर में श्रीमती गांधी ने कहा कि मैं माफी चाहती हूं कांग्रेस की कभी परंपरा नहीं रही, जिस तरह से आज भाजपा की सरकार करती है। कभी कांग्रेस की ये परंपराएं नहीं रही हैं और हम अपने आदर्शों पर हमेशा चले हैं और आदर्शों पर आज चल रहे हैं और इसलिए इतनी बड़ी विचारधारा की लड़ाई है भाजपा और कांग्रेस के बीच, क्योंकि हम आदर्शों पर चलते हैं और क्योंकि हम झुकते नहीं हैं, हमें दबाया नहीं जा सकता है।एक अन्य प्रश्न पर कि आप चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं? श्रीमती गांधी ने कहा कि हर चीज का समय होता है और अभी वो समय आया नहीं है और जब समय आएगा, तो जरुर होगा।

Related posts

धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र में पवित्र वट वृक्ष के समक्ष माथा टेककर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुरू किया चुनावी अभियान

Ajit Sinha

फरीदाबाद; देश की बड़ी चौपाल पर विदेशी महिला कलाकारों की डांस, दर्शकों को अपनी आकर्षित कर रहा हैं -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

आप ने उठाई आवाज तो गुरुग्राम अस्पताल में खुला बाल चिकित्सा आईसीयू- डॉ सारिका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x