Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लुभावना ऑफर देकर ₹ 72859/ का साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपित को थाना सेक्टर-31 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना सेक्टर-31 की पुलिस टीम ने व्हाट्सएप के जरिए 72859/- रुपए का फ्रॉड करने वाले आरोपित को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम संदीप निवासी मोहन गार्डन दिल्ली हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश कर अगले 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।
एसएचओ बलवंत सिंह जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-31 में रहने वाले एक शिकायतकर्ता से व्हाटसएप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 72859/-रुपए का फ्रॉड करने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक आरोपित को टीम ने दिल्ली के विकासपुरी से अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने घटना को कैसे अंजाम दिया, बताया है- आरोपित ने शिकायतकर्ता के व्हाटसएप पर एक मैसेज किया आप घर बैठे लाखो रुपये कमाने का, जिस पर शिकायतकर्ता से 500 रुपये मांगे उसके बदले में आरोपित ने 900/-रुपए शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिए। फिर शिकायतकर्ता से 2480 मांगे फिर 7091 मांगे, शिकायतकर्ता को अपनी बातों में उलझा लिया, आपको एक और टास्क और करना पडेगा। तभी आप पैसे निकाल सकते हो और शिकायतकर्ता से 17654 रुपये ले लिए, फिर मैंने पैसे मांगे तो उन्होने कहा कि आपको टास्क पूरा करना पड़ेगा फिर उन्होने मेरे से 45134 रुपये ले लिए और आरोपित ने अपना फोन बंद कर लिया। कुल 72859 रुपये का फ्रॉड किया। उनका कहना हैं कि इस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई। जिसमें आरोपित को दिल्ली से अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया हैं कि आरोपित के खाते में एक महीने के अंदर 90 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपित के अन्य खातों में 20 लाख रुपये को फ्रिज करवा रखा है। आरोपित की खाते की जांच जारी है। आरोपित को अदालत में पेश करके 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

सीएम मनोहर की बड़ी घोषणा:1 जनवरी से प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अन्तर्राष्टीय आध्यात्मिक हीलर गुरु कृष्णा के लगाएं गए दरबार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रैफिक नियमों की हो पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित : एडीसी आनन्द शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x