Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:दिल्ली पुलिस का पुलिसकर्मी बन होमगार्ड पुलिस को सवा लाख रूपए ठगने के आरोपित को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना पल्ला पुलिस टीम ने आज पुलिसकर्मी, दिल्ली बनकर गाड़ी दिलाने के नाम पर 1 लाख 24 हजार रुपए हड़पने के एक सनसनीखेज मामले में आरोपित गुलशन को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट आरोपित गुलशन उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव बरौली हाल कृष्णा कॉलोनी, सेहतपुर,फरीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस की माने तो आरोपित  ने थाना पल्ला पुलिसकर्मियों से दिल्ली पुलिसकर्मी बनकर पहले तो पहचान बनाई। फिर गाडी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए नगद लिए। फिर 5-10 हजार करके कुल 1 लाख 24 हजार रुपए हड़प लिए। आरोपित ने फोन उठाना बंद कर दिया। 
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्ला के पुलिसकर्मी नया पुल श्मशान घाट पर ट्रैफिक ड्यूटी लगती है। आरोपित गुलशन ने पुलिसकर्मियों को अपने आप को दिल्ली पुलिस का पुलिसकर्मी बताया और फोन में पुलिस वर्दी में फोटो दिखा कर शिकायतकर्ता को पुलिस कर्मी होने का विश्वास दिलाया। आरोपित कई बार पुलिस की वर्दी में भी शिकायतकर्ता के पास आया था। आरोपित पिछले 6 महिने से आता- जाता था। आरोपित ने स्विफ्ट कार दिला ने के नाम पर संदीप से 50 हजार रुपए नगद और ऑनलाईन ट्रांजैक्शन के जरिए 49 हजार रुपए लिए तथा होमगार्ड सुभाष से 25 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से गाड़ी दिलाने के नाम पर लिए। आरोपित से शिकायतकर्ता के द्वारा गाडी दिलाने को कहने पर फोन उठाना बंद कर दिया और फोन को बंद कर लिया। शिकायतकर्ती संदीप और सुभाष की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित  गुलशन को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सेहतपुर से अरेस्ट  किया है। आरोपित  को अदालत में पेश कर मामले की गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

खुलासा: मुझे मारता -पीटता रहता था इसलिए अपने फार्म हाउस मालिक राहुल की दरांत से वॉर करके सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भतीजे ने चाकुओं से किया अपने चचेरे भाई समेत परिवार पर कातिलाना हमला, एक की मौत, चार घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में तेज गति से बढ़ रही कोरोना संक्रमित के मामले चिंता का बिषय , नए 28 केसों के साथ अब  262 हो गई हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x